फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Body of a young man found hanging in Kanshiram Colony.

Hathras News: कांशीराम कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging in Kanshiram Colony.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर में जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार को 42 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

42 वर्षीय भूरी सिंह मूल रूप से आगरा के खेड़िया क्षेत्र का निवासी थे, लेकिन पिछले लंबे समय से हाथरस की कांशीराम कॉलोनी में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। रविवार सुबह जब काफी देर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के पड़ोसियों ने संदेह होने पर अंदर झांक कर देखा। अंदर भूरी सिंह का शव फंदे से लटका था, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब पीने के आदी थे। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में घूम रहे थे। रिश्तेदारों ने उन्हें टोका भी था। उनकी दूसरी शादी आगरा में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी भी मायके (आगरा) में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवास में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। अब तक की गई छानबीन में पता चला है कि युवक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed