{"_id":"6a9491c03eab2fc4410f7d04","slug":"four-accused-arrested-for-gambling-at-a-hotel-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159735-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: होटल में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: होटल में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ दादरी की पुलिस टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिड़िया रोड स्थित सनराइज होटल में छापा मारकर चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3,60,940 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस ने जुआ खेलने के लिए कमरा उपलब्ध करवाने के आरोप में होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में रावलधी चौक के पास गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थी।
इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चिड़िया रोड स्थित सनराइज होटल के कमरा नंबर 201 में तीन पत्ती ताश पर 200 रुपये के बूट लगाकर जुआ खेला जा रहा है।