फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Items stolen from former MP's hospital; manager files complaint.

Bareilly News: पूर्व सांसद के अस्पताल से सामान चोरी, प्रबंधक ने दी तहरीर

Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from former MP's hospital; manager files complaint.
फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेड़ गांव में स्थित बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में शनिवार रात चोरी हुई। अस्पताल परिसर से सीसी कैमरों की डीवीआर, बिजली के तार और कीमती उपकरण चोरी किए गए। रविवार को चोरी की जानकारी होने पर प्रबंधक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक रोहित तिवारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात घुसे चोरों ने अस्पताल में लगे सीसी कैमरे की डीवीआर, इलेक्ट्रॉनिक वायर के छह बंडल, हैमर मशीन, वाई-फाई डिवाइस, वेल्डिंग रॉड के दो बंडल और पांच हॉर्स पावर की मोटर चोरी कर ली। डीवीआर गायब होने के कारण सीसी कैमरे की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कर्मचारी और ठेकेदार पर संदेह - प्रबंधक ने तीन लोगों पर चोरी का संदेह जताया है। आरोप है कि अस्पताल में एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल (एसीपी) शीट लगाने का काम कर रहे युवक से कहासुनी हुई थी। उसने देख लेने की धमकी दी थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड और एक अन्य युवक की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। बताया कि शनिवार रात गार्ड बिना सूचना दिए अनुपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी। घटना की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed