{"_id":"6a949167f95ed4db0a0ece52","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-vehicle-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160336-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। उमरी-इंद्री रोड पर बोढ़ी गांव के मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय भगवान दास की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर थानेसर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल जिले के थाना बुटाना के गांव बडसालू के रहने वाले मृतक के भाई रामपाल ने बताया कि वे तीन भाई और दो बहनें हैं। भगवान दास उनका छोटा भाई था। 29 अगस्त को भगवान दास बाइक पर कुरुक्षेत्र आया था। 30 अगस्त की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उमरी-इंद्री रोड पर बोढ़ी मोड़ के पास उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में घायल भगवान दास को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना सदर थानेसर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में सूचना मिली कि हादसे में घायल व्यक्ति की एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। संवाद