फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बंटबारे के विवाद में भाई ने भाई पर फायर झोका

बंटबारे के विवाद में भाई ने भाई पर फायर झोका

Wed, 20 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बंटबारे के विवाद में भाई ने भाई पर फायर झोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ब्रहम नगर में दुकान व मकान के बंटवारे के विवाद में बडे़ भाई ने छोटे भाई के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पिता ने इस संबंध में अपने बडे़ पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के ब्रहम नगर मोहल्ले में प्रेम बाबू तिवारी का मकान है। जिसमें उनके पुत्र प्रदीप तिवारी व अतुल कुमार तिवारी रहते हैं। जबकि प्रेम बाबू अपने सबसे छोटे बेटे अनुराग तिवारी के साथ दूसरे मकान में रहते हैं। प्रेम बाबू की गल्ला मंडी में मिठाई की दुकान है। उनका बड़ा पुत्र प्रदीप टैंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रदीप व अतुल से बंटवारे को लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार को भी उनका विवाद हुआ। मंगलवार देर शाम अतुल अपने काम से वापस घर लौट रहा था तभी घर के बाहर पहले से मौजूद प्रदीप ने उसके ऊपर तमंचा से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में उसने दो और फायर किए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख प्रदीप वहां से भाग निकला। पीड़ित ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने के बाद पिता प्रेम बाबू भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में प्रेम बाबू ने कोतवाली में अपने बडे़ पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर फायर झोंका










































































































































































































फोटो नं 27 घटना की जानकारी देते पिता प्रेम बाबू तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed