फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Admission program announced for coaching for competitive exams

Deoria News: प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए प्रवेश कार्यक्रम घोषित

Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Admission program announced for coaching for competitive exams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि सात मई निर्धारित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय प्रवेश परीक्षा-2025 कार्यक्रम के तहत सिविल सेवा (प्रारंभिक), राज्य सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एवं एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा जून के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा परिणाम एवं काउंसिलिंग जून के तृतीय सप्ताह में होगी। कोचिंग संचालन एक जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्युदय पोर्टल (Abhyuday.one) के माध्यम से ऑनलाइन तथा जनपद स्तर पर ऑफलाइन पंजीकरण सात मई 2025 तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed