फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Not only Delhi-Mumbai, but Kolkata trains also face seat shortage.

Deoria News: दिल्ली-मुंबई ही नहीं, कोलकाता की ट्रेनों में भी सीटों का संकट

Thu, 03 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Not only Delhi-Mumbai, but Kolkata trains also face seat shortage.
देवरिया। त्योहार के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर ट्रेनों के आरक्षण पर दिखने लगा है। दिल्ली और मुंबई के साथ अब कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी है। चार सितंबर की यात्रा के लिए आरक्षण की पड़ताल में कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची मिली। कुछ ट्रेनों की स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में बुकिंग तक बंद हो गई है।
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में देवरिया सदर से चार सितंबर के लिए प्रथम एसी में वेटिंग तीन, द्वितीय एसी में 14, थर्ड एसी में 47 और स्लीपर में 84 तक पहुंच गई। गोदान एक्सप्रेस में द्वितीय एसी में 15, थर्ड एसी में 60 और स्लीपर में 115 वेटिंग दिखाई दी। 11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में द्वितीय एसी में नौ, थर्ड एसी में 41 और स्लीपर में 72 वेटिंग रही। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर भी दबाव कम नहीं है। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस में चार सितंबर के लिए स्लीपर और थर्ड एसी में आगे की बुकिंग बंद दिखाई दी, जबकि थर्ड एसी इकोनॉमी में 13 और द्वितीय एसी में आठ की प्रतीक्षा सूची रही। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन में स्लीपर की वेटिंग 32 तक पहुंची। हालांकि, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी में सीटें उपलब्ध थीं। 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन के स्लीपर में भी वेटिंग 34 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में स्थिति और मुश्किल है। देवरिया सदर से हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 50, थर्ड एसी में 14 और द्वितीय एसी में छह दिखाई दी। गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में स्लीपर टिकट उपलब्ध नहीं था। थर्ड और द्वितीय एसी में कुछ सीटें उपलब्ध थीं। त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी के कारण आने वाले दिनों में भी प्रमुख रूट पर आरक्षण का दबाव बने रहने की संभावना है। स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ है। इसके चलते कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत आ रही है। जैसे-जैसे त्योहारी यात्री कम होंगे। सीट उपलब्ध होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed