फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   POCSO Act accused arrested from airport while trying to flee abroad

Deoria News: विदेश भागने की फिराक में पाॅक्सो एक्ट का आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused arrested from airport while trying to flee abroad
देसही देवरिया। लखनऊ एयरपोर्ट से मस्कट भागने की फिराक में पॉक्सो एक्ट के वांछित को महुआडीह पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आवश्यक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया था। उसका यौन शोषण करने का भी आरोप है। मामला सार्वजनिक होने के बाद किशोरी को छोड़ दिया। घर पहुंची पीड़िता ने परिजन से आपबीती बताई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इसी बीच आरोपी मस्कट भागने की फिराक में लगा रहा। बुधवार को वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। वहां इमिग्रेशन विभाग ने महुआडीह पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed