{"_id":"6a9a6cf3da1d3b2958050b3c","slug":"4-14-lakh-fraud-in-the-name-of-a-girl-s-liver-transplant-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े शख्स पर 4.14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े शख्स पर 4.14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Fri, 04 Sep 2026 12:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
डेढ़ साल की बीमार मान्या चौहान का एम्स दिल्ली में लीवर ट्रांसप्लांट कराने का झांसा देकर लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हर्षित पाठक ने उसके परिजन से चार लाख 14 हजार 500 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने एम्स में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी बिल भेजकर करीब तीन महीने तक परिजन को गुमराह किया। बच्ची को लेकर परिजन जब एम्स दिल्ली पहुंचे तो बिल फर्जी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन