{"_id":"5e78cfbe8ebc3e75e205f544","slug":"a-shopkeeper-found-hang-salempur-news-gkp345752780","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला दुकानदार का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला दुकानदार का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो बृजेश वर्मा
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, हत्या की आशंका
भांजे के मकान में रहता था गाजीपुर का रहने वाला अधेड़
चूड़ा गली में चलाता था दुकान, हाथ और पैर बंधे हुए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। नगर के प्रतापरोड स्थित एक मकान में फंदे से लटकता दुकानदार का शव मिला। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे मिले। वह गाजीपुर के सैदपुर का रहने वाला था। एक साल से अपने भांजे के मकान में रहकर पान की दुकान चलाता था। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजीपुर जनपद के सैदपुर भीतरी के रहने वाले बृजेश वर्मा (50) नगर के चूड़ा गली स्थित प्रताप रोड में अपने भांजे की मकान में रहते थे। मकान में ही वह एक साल से पान की दुकान चलाते थे। पीएम मोदी के आह्वान पर लगे रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण किसी की नजर मकान पर नहीं पड़ी। सोमवार की सुबह लोगों ने दरवाजे से आवाज लगाई। बृजेश के आवाज न देने पर दरवाजा खोला तो फंदे से शव लटकता मिला। बृजेश के हाथ और पैर दोनों बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। बृजेश वर्मा शराब पीने के आदी थे। इसी कारण करीब दो सालों से पत्नी उनको छोड़कर बच्चों के साथ मायके में रहती थी। पुलिस ने कमरे से कई शराब की बोतलें बरामद की हैं। भांजे रमेश वर्मा उर्फ बबलू की तहरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह मालूम चल सकेगी।