फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरों ने घर मे रखा सामान उड़ाया

चोरों ने घर मे रखा सामान उड़ाया

Tue, 31 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर मे रखा सामान उड़ाया

विज्ञापन
मुगलसराय । रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत छित्तमपुर गांव स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखे हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया । घटना की जानकारी गृह स्वामिनी को सोमवार की सुबह तब हुई जब वह अपने मकान पर किसी कार्य से पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई ।

मुगलसराय रेलवे अंतर्गत टीआरएस शेड में कार्यरत रेलकर्मी अरविंद कुमार मिश्रा परिवार संग प्लांट डिपो स्थित रेलवे क्वार्टर में रहते हैं । वहीं उन्होंने छित्तमपुर गांव में एक मकान भी बनवा रखा है। अरविंद की पत्नी प्रेमशीला ने बताया की 23 नवंबर को उसके छोटे पुत्र अभिषेक की शादी है। वहीं कुछ समय पहले उसके पुत्र के ससुराल वालों ने तिलक में चढ़ाने के लिए टीवी, प्रेस, बर्तन, पंखा, ओवन आदि सामान खरीदकर दे दिया था जिसे उन्होंने उसे छित्तमपुर स्थित अपने घर में रख दिया था । बताया कि सोमवार की सुबह जब वह किसी कार्य से छित्तमपुर स्थित मकान पर गई तो वहां दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए । भीतर जाकर देखा कि वहां रखा सभी सामान गायब है। इसकी सूचना उसने अपने पति को दी। बाद में पति ने पुलिस को चोरी की घटना के बाबत सूचना दी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग सत्तर हजार रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed