फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sirens echoes, the burglars houses, shop Spinning

सायरन गूंजता रहा,चोरों ने मकान, दुकान खंगाले

Mon, 26 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 26 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sirens echoes, the burglars houses, shop Spinning
लालगंज थाना क्षेत्र महादेवा बाजार में राकेश सिंह के घर के चोरो खंगाला।
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में बीती रात चोरों ने एक घर व दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई।  इस दौरान डॉयल 100 का हूटर  बजता रहा और चोर अपना काम करके चलते बने।
विज्ञापन


महादेवा निवासी राकेश सिंह विदेश में रहते हैं। कुछ दिनों पहले घर आए राकेश सिंह अपने परिवार के साथ  ससुराल गए थे। चोर सुनसान घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल का ताला तोड़कर टीवी, फ्रिज, इनवर्टर, नकदी, जेवरात केे अलावा 16 कंबल चोरी कर ले गए। नकदी में 52 हजार रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा लेकर चोर भागने में सफल रहे। बगल में रह रहे इनके बड़े भाई हरेंद्र सिंह ने चैनल खुला देखा तो अंदर गए तो सारा सामान बिखरा देख कर दंग रह गए। इसकी जानकारी अपने भाई व पुलिस को दी। राकेश  सिंह कहना है कि उन्होंने शहर में मकान निर्माण हेतु भूमि पूजन करवाने के लिए घर में नकदी रखा था। 
विज्ञापन


इसी रात महादेवा में किराने की दुकान के पीछे खिड़की की कुंडी तोड़कर चोर नकदी और सामान लेकर चले गए। दुकान चलाने वाली निर्मला पत्नी सोमई ने बताया कि अभी हाल ही में कर्ज लेकर दुकान खोली थी। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed