फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanand arrested in connection with alleged sexual harassment of law student

स्वामी चिन्मयानंद ने कबूला जुर्म, बोले-हम शर्मिंदा हैं, जांच के दायरे में पीड़िता भी

Fri, 20 Sep 2019 11:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Sep 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand arrested in connection with alleged sexual harassment of law student
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayananda) को एसआईटी और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में स्वामी चिन्मानंद और छात्रों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जुर्म कबूल करने के बाद स्वामी ने कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा हैं। इसके साथ ही पीड़िता भी जांच के दायरे में है। पूछताछ में छात्रा ने कबूला कि उसकी और युवकों की बात होती थी। वहीं स्वामी और छात्रा के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई। 

विज्ञापन


एसआईटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। स्वामी चिन्मयानंद ने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था। चेक इन करते हुए सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं। वीडियो के आधार पर स्वामी की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन


 एक-दो जगह की फुटेज आना तय है। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। स्वामी ने मसाज कराने की बात स्वीकार की है। चार साथी घूमने, होटल में रुकने का वीडियो है, 5 करोड़ रुपये बाबा से मांगने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष की पेन ड्राइव देखी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिटिटली वेरिफाई करने का इंतजार है। स्वामी ने स्वीकार किया गलती पर शर्मिंदा हूं, आपने देख लिया मुझे कुछ नहीं कहना है। दो दिनों से स्वामी की तबीयत नासाज है, पीड़िता के दोस्त भी भेजे गए जेल



इससे पहले एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानंद को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ धारा 376 सी, 354डी, 342, और 506 के तहत केस दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इधर चिन्मयानंद से  फिरौती मांगने के मामले में छात्रा के आरोपी दोस्त संजय सिंह व उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला अस्पताल में सभी के मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद केस में अब सत्ताधारी नेता का नाम जुड़ा, छात्रा और उसके दोस्त से मिलने गए थे राजस्थान

इससे पहले, गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की देर रात एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण: यूपी सरकार बताए पीड़िता के साथ हैं या आरोपी के: कांग्रेस
यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद प्रकरण: एसआईटी तैयार कर रही है केस डायरी, दर्ज बयानों पर संबंधित लोगों से कराए दस्तखत
यह भी पढ़ें: 25 लाख में होने वाला था मामले पर लीपापोती का सौदा, चिन्मयानंद के अपनों ने बिगाड़ा खेल
यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद पर महिला वकीलों का बड़ा खुलासा, अब समझ आया क्यों कहते थे, स्वामी के सामने मत पड़ना

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।
यह भी पढ़ें: क्या स्वामी चिन्मयानंद पर दर्ज होगा दुष्कर्म का केस, पीड़िता के चार घंटे में 20 पेज पर बयान दर्ज
यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद केसः छात्रा ने पहली बार बताया क्यों लंबे समय तक रही चुप, होती रही शोषण का शिकार
यह भी पढ़ें: चिन्मयानंद के बचाव में उतरे स्वामी ओम, बोले-'मालिश कराना अपराध नहीं'

चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। 

Trending Videos

उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई। 

यह भी पढ़ें: छात्रा से मसाज कराते हुए स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीरें वायरल, जानें क्या है सच्चाई ?

पीआरओ पूजा पांडेय के अनुसार एसआईटी की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके इलाज को भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 

यह भी पढ़ें: स्वामी चिन्मयानंद के इशारे पर डीएम हमसे गुर्राते थे, पीड़िता के पिता ने खोला चौंकाने वाला राज
 
स्वामी चिन्मयानंद के हार्ट में दिक्कत बताई गई और लखनऊ केजीएमसी ले जाने की सलाह दी गई लेकिन वह बोले- मेरा इलाज आयुर्वेदिक तरीके से होगा। यह कहते हुए खुद यहां से चले गए।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed