{"_id":"5d81a2558ebc3e93c95f1540","slug":"swami-chinmayanand-own-people-did-not-allow-compromise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 लाख में होने वाला था मामले पर लीपापोती का सौदा, चिन्मयानंद के अपनों ने बिगाड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख में होने वाला था मामले पर लीपापोती का सौदा, चिन्मयानंद के अपनों ने बिगाड़ा खेल
Wed, 18 Sep 2019 11:59 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानन्द
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा के गंभीर आरोपों में घिरे स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलों को उन्हीं लोगों ने बढ़ा दिया जो उनके खैरख्वाह बन रहे थे। बताते हैं कि स्वामी के आपत्तिजनक वीडियो, छात्रा के दोस्त संजय के हाथ लगे तो उसके दिमाग में स्वामी से रंगदारी मांगने का आइडिया आया। बात पांच करोड़ से शुरू हुई तो स्वामी चिन्मयानंद हक्के-बक्के रह गए। स्वामी ने अपने ही कुछ खास लोगों को संजय को मनाने के लिए लगाया, लेकिन वह रुपये कम नहीं कर रहा था।
कोर्ट में कड़ी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-तैसे बात एक करोड़ तक आई और फिर 25 लाख पर आकर अटक गई। यहां पर स्वामी के खासमखास बन रहे लोगों ने इससे भी कम में मामला निपटा देने का आश्वासन उन्हें दे दिया। इधर मामले में जब देरी हुई तो छात्रा ने स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया और दिल्ली पहुंच गई।
swami chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद स्वामी के खासमखास जो मामले को कम से कम रुपये में निपटाने में लगे थे, वह दिल्ली पहुंचे। यहां स्वामी के खास लोग छात्रा और उसके दोस्त संजय को लेकर राजस्थान की ओर निकले। इसी दौरान ड्राइवर ने सोची समझी रणनीति के तहत स्वामी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का जिक्र गाड़ी में किया। इस बात पर गाड़ी में मौजूद छात्रा और उसके दोस्त संजय व सचिन सेंगर एक दूसरे को यह दोष देने में लग गए कि स्वामी चिन्मयानंद के व्हाट्सएप पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मैसेज भेजने की क्या जरूरत थी, एक बार सोच तो लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी चिन्मयानंद के खास इन बातों का वीडियो बनाते रहे ताकि अगर चिन्मयानंद और छात्रा का वीडियो सार्वजनिक हो तो इसका इस्तेमाल किया जा सके। उन्हें लगा कि इस वीडियो को सामने लाने पर रंगदारी मांगने वाले कार्रवाई के डरकर पीछे हट जाएंगे। लेकिन तब तक देर हो गई और छात्रा के लापता होने पर पिता के तहरीर देने के साथ मामला चर्चा में आ गया। मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की जांच के दौरान जब दोनों पक्षों को यह लगा कि अब फंसने वाले हैं तो जहां स्वामी का तेल मालिश वाला वीडियो वायरल कर दिया गया। वहीं एक गाड़ी में बैठकर छात्रा और उसके दोस्तों का पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने वाला वीडियो भी वायरल कर दिया गया। दोनों पक्ष की ओर से वीडियो सामने आ जाने से एसआईटी की जांच ने तेजी पकड़ ली और स्वामी पर शिकंजा कसता चला गया। वहीं रंगदारी मामले में संजय, विक्रम, सचिन सेंगर, सोनू की मुश्किलें भी कम नहीं हुई हैं।