Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order to return the amount along with interest to LIC

बरेली: मैच्योरिटी पर किया कम रकम का भुगतान, एलआईसी को ब्याज समेत 1.10 लाख रुपये लौटाने का आदेश

Sat, 21 Nov 2026 02:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 21 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

बरेली में एलआईसी को उपभोक्ता आयोग ने पॉलिसी की मैच्योरिटी पर कम भुगतान करने के लिए 1,10,315 रुपये सात फीसदी ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया है। मानसिक परेशानी और मुकदमे के खर्च के लिए 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
Order to return the amount along with interest to LIC
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में जीवन बीमा पॉलिसी की परिपक्वता (मैच्योरिटी) पर जमा प्रीमियम से कम रकम का भुगतान करना भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने बीमा कंपनी को परिवादी की बकाया मूल धनराशि 1,10,315 रुपये सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपये और मुकदमे के खर्च के रूप में पांच हजार रुपये देने होंगे। आयोग ने भुगतान के लिए 60 दिन का समय निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला मीरजापुर गांव निवासी भगवान दास (68) का है। उन्होंने एलआईसी की 50 हजार रुपये की बीमा पॉलिसी 28 जुलाई 2011 को ली थी। इसकी पहली छमाही किस्त 28 जुलाई 2011 और अंतिम किस्त 30 जून 2021 को जमा की गई। परिवादी के अनुसार उन्होंने नियमित रूप से कुल 1,97,496 रुपये प्रीमियम जमा किया था। पॉलिसी की परिपक्वता तिथि 28 जुलाई 2021 थी। आरोप था कि एलआईसी ने परिपक्वता पर उन्हें केवल 87,182 रुपये का भुगतान किया। शेष रकम के संबंध में जानकारी मांगने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद भगवान दास ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने 19 नवंबर को सुनाया फैसला 
आयोग ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि जमा प्रीमियम से कम रकम का भुगतान उचित नहीं है। बीमा कंपनी परिवादी को शेष मूल धनराशि देने से वंचित नहीं कर सकती। आयोग ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना। आयोग के अध्यक्ष राधेश्याम यादव तथा सदस्य मुक्ता गुप्ता और प्रशांत मिश्रा की पीठ ने 19 नवंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए शिकायत आंशिक रूप से स्वीकार कर ली। आदेश में एलआईसी के कासना-आंवला स्थित कार्यालय और मंडलीय कार्यालय को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed