फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद केस में अब सत्ताधारी नेता का नाम जुड़ा, छात्रा और उसके दोस्त से मिलने गए थे राजस्थान

Fri, 20 Sep 2019 08:45 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Sep 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand Case SIT also questioned a leader of the ruling party
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद-छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद सत्ता पार्टी के एक नेता को बुधवार की रात तलब कर उनसे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार यह नेता अपने साथियों के साथ छात्रा और उसके दोस्त संजय से मिलने राजस्थान गए थे। एसआईटी पर्दे के पीछे के लोगों को भी पहचानने की कोशिश कर रही है।


Swami Chinmayanand Case SIT also questioned a leader of the ruling party
swami chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया
24 अगस्त को छात्रा फेसबुक पर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गंभीर आरोप वाला वीडियो वायरल करने के बाद गायब हो गई थी। इसी के साथ स्वामी से फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया तो सत्ता दल के एक नेता अपने दो अन्य साथियों के साथ मामले को सुलझाने में लग गए। यह नेता अपने दो साथियों के साथ स्वामी से फिरौती मांगने में संदेह के दायरे में आए संजय से मिलने राजस्थान उस जगह पहुंच गए, जहां छात्रा और संजय ठहरे हुए थे। 
Swami Chinmayanand Case SIT also questioned a leader of the ruling party
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने अपनी विवेचना में इस बिंदु को भी शामिल कर लिया। इसीलिए अपहरण और फिरौती मामले से संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद सबसे आखिर में एसआईटी ने उस नेता से भी पूछताछ की, ताकि जांच में कुछ और चीजें स्पष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Chinmayanand Case SIT also questioned a leader of the ruling party
मुमुक्षु आश्रम के पास एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की मां की नौकरी के मांगे अभिलेख
स्वामी चिन्मयानंद के मुताबिक छात्रा के पिता ने जब उसकी मां को घर से निकाला था तो उन्होंने मुमुक्षु आश्रम से जुड़े एसएसएमबी में उसकी नौकरी लगवा दी थी। इसकी जानकारी होने के बाद अब एसआईटी ने एसएसएमबी के प्रधानाचार्य को बुलाकर छात्रा की मां की नौकरी के अभिलेख भी तलब कर लिए। पीड़ित छात्रा की मां भी स्वामी चिन्मयानंद के स्कूल एसएसएमबी में नौकरी करती थीं। 
विज्ञापन

चिन्मयानंद के मामले में एसआईटी को पूरी छूट: डीजीपी

Swami Chinmayanand Case SIT also questioned a leader of the ruling party
फाइल फोटो
वहीं, अलीगढ़ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिन्मयानंद मामले में एसआईटी को कार्रवाई करने की पूरी छूट है। यहां पुलिस लाइन सभागार में डीजीपी से पत्रकारों ने सवाल किया कि अभी तक चिन्मयानंद पर मुकदमा और गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। तब डीजीपी ने कहा कि इस मामले में एसआईटी को पूरी तरह से छूट दे दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed