फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sit is preparing case diary in swami chinmayanand case

चिन्मयानंद प्रकरण: एसआईटी तैयार कर रही है केस डायरी, दर्ज बयानों पर संबंधित लोगों से कराए दस्तखत

Fri, 20 Sep 2019 04:26 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
sit is preparing case diary in swami chinmayanand case
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने मामले से जुड़े कुछ लोगों को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया। वहां संबंधित लोगों के दर्ज बयान पर दस्तखत कराए गए। वहीं एलएलएम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी कर उनसे संबंधित अभिलेख भी कब्जे में लिए।

विज्ञापन


एसआईटी इस मामले से जुड़े ज्यादातर लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पेन ड्राइव में ली गईं वीडियो क्लिपिंग, कब्जे में लिए गए मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजने के साथ ही किस मोबाइल से कब-कब, कितनी-कितनी बात हुई, उसकी सीडीआर निकलवाकर भी देख रही है। इसके अलावा दर्ज बयानों का मिलान कर कड़ी से कड़ी जोड़कर केस डायरी तैयार कर रही है।
विज्ञापन


इसी संदर्भ में कुछ लोगों से उनके बयान पर दस्तखत कराए गए। अब उनके बयान लिफाफे में सील बंद कर इलाहाबाद हाईकोर्ट को सौंपे जाएंगे। एसआईटी ने एसएस कॉलेज के प्राचार्य अवनीश मिश्रा से बात की और एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल से एलएलएम के विद्यार्थियों की संख्या पूछने के साथ ही लॉ कॉलेज से संबंधित दस्तावेज भी मांगे, जो उन्होंने एसआईटी को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की कोशिश है कि वह सभी साक्ष्यों के साथ 23 सितंबर को हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed