प्रयागराज : शिक्षामित्रों को भी मिले टीईटी में शामिल होने का मौका, आंदोलन करने की तैयारी
शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित कराए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परीक्षा में शिक्षामित्रों को नहीं शामिल किया गया है। इससे शिक्षामित्रों में नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से मांग की गई है कि इस पर सरकार को विचार करने की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित कराए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परीक्षा में शिक्षामित्रों को नहीं शामिल किया गया है। इससे शिक्षामित्रों में नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से मांग की गई है कि इस पर सरकार को विचार करने की जरूरत है। शिक्षामित्र भी लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत हैं और बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने सेवा के दौरान बीटीसी प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके बावजूद उन्हें विभागीय टीईटी का अवसर न दिया जाना गलत है।
करीब 1.43 लाख में करीब 70 हजार शिक्षामित्र हैं जो टीईटी पास नहीं हैं। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा, “सरकार जब सेवारत अध्यापकों को विभागीय टीईटी के माध्यम से अपनी पात्रता पूरी करने का अवसर दे सकती है तो 26 वर्षों से विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षामित्रों के लिए ऐसा अवसर क्यों नहीं? यदि शिक्षामित्रों को नजरअंदाज किया गया तो प्रयागराज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू होगा।”
संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा, “एक तरफ सेवारत अध्यापकों के लिए विशेष टीईटी की व्यवस्था की जा रही है और दूसरी तरफ शिक्षामित्रों को उस अवसर से वंचित किया जा रहा है। जिला संरक्षक सुरेंद्र पांडेय ने कहा, “शिक्षामित्रों ने अपने जीवन के 26 वर्ष बेसिक शिक्षा व्यवस्था को दिए हैं। सरकार को उनके अनुभव और सेवाकाल का सम्मान करना चाहिए। जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सेवारत शिक्षकों की पात्रता संबंधी समस्या के समाधान के लिए विशेष टीईटी का रास्ता निकाला जा रहा है, तो शिक्षामित्रों के लिए भी यह अवसर दिया जाना चाहिए।
सिर्फ ई-मेल पर करना होगा टीईटी परिणाम संबंधित प्रत्यावेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी 2026) का परिणाम 26 अगस्त को घोषित किया है। कुछ अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को लेकर असंतुष्ट हैं। विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थी चयन आयोग पहुंचकर प्रत्यावेदन दे रहे थे। बृहस्पतिवार को चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से स्पष्ट किया गया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी-टीईटी के घोषित परिणाम के बाद अपने अनुतोष के संबंध में प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन 10 सितंबर तक ई-मेल पर उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद गठित समिति इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार से आयोग कार्यालय में इस संबंध में ऑफलाइन माध्यम से कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपने प्रत्यावेदन निर्धारित अंतिम तिथि तक केवल ई-मेल के माध्यम से ही भेजने होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने प्रत्यावेदन समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं ताकि प्राप्त प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।