Prayagraj : संदेहास्पद परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी के अंतर्गत मदरहा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राथमिक विद्यालय के पास एक नीम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार पुलिस चौकी के अंतर्गत मदरहा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राथमिक विद्यालय के पास एक नीम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान मदरहा निवासी सोनू पुत्र पवन निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कस्बे के निवासी राजकुमार क्रशर प्लांट पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मदरहा प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ से कपड़े के सहारे सोनू का शव लटकता देखा। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्राम प्रधान की सूचना पर कोहड़ार पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के पिता चार भाइयों में पवन सबसे बड़े हैं। सोनू उनका छोटा बेटा था। सोनू का बड़ा भाई गोविंद बाहर एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से सोनू की माता अनीता और विवाहित बड़ी बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने सपहा गांव निवासी आशुतोष उर्फ आशू पुत्र तीर्थराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे आशू, सोनू को उसके घर से बुलाकर ले गया था। देर रात 12 बजे तक सोनू से फोन पर बात हुई, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशू ने ही सोनू की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मेजा इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने नामजद आरोपी आशू और उसकी मां अनारा को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।