फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Die During Delivery New Born Baby Death Agra News

आगरा: झोलाछाप के यहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मातम में बदलीं

Fri, 24 Sep 2021 08:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Sep 2021 08:12 AM IST
सार

सुमन की मौत से उसके मायके में भी कोहराम मचा है। लोग अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गम और गुस्से में दिखे। पुलिस ने आकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन
Woman Die During Delivery New Born Baby Death Agra News
आगरा: प्रसूता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जैतपुर में बगैर नाम के संचालित झोलाछाप के क्लीनिक में बृहस्पतिवार की शाम प्रसव के दौरान नवजात और बाद में जच्चा सुमन (24) की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्लीनिक अपंजीकृत है।  

विज्ञापन

क्लीनिक में कराया था भर्ती
चित्राहट के सूरजनगर गांव निवासी संजीव यादव ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी सुमन  को प्रसव के लिए  क्लीनिक में भर्ती कराया था। सुमन का पहला प्रसव था। शाम 5 बजे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई।  जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने आरोप लगाया कि पेट में घूंसे मार-मार कर प्रसव कराया है। पुलिस ने प्रसूता को इलाज के लिए आगरा भेजा। जहां सुमन की भी मौत हो गई। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि क्लीनिक अपंजीकृत मिलने पर सील कर दिया गया है। इसे इटावा की रहने वाली महिला संचालित करती है। वह मिली नहीं। डिग्री आदि की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

12 दिसंबर 2020 को हुई थी सुमन और संजीव की शादी
निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत से सुमन के सूरजनगर स्थित घर में कोहराम मच गया। जहां लोग नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मनाने की तैयारी में थे। वहां रात में परिजनों के रोने की आवाजें आ रही थीं। 

नन्हे मेहमान का कर रहे थे इंतजार
उधन्नपुरा के रिटायर्ड फौजी केपी यादव ने अपनी बेटी सुमन की शादी 12 दिसंबर 2020 को सूरजनगर के संजीव यादव के साथ की थी। जल्द ही दोनों परिवार को घर में नन्हे मेहमान की आने की खुशी भी मिल गई। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह जैसे ही सुमन को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। घर में नन्हे मेहमान के आने की उत्सुकता में परिवार के लोग थे। पर, भगवान ने एक झटके में सारी खुशियां छीन ली। प्रसव के दौरान पहले नवजात, फिर सुमन की सांसें थम गईं। सुमन की मौत से उसके मायके में भी कोहराम मचा है। लोग अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गम और गुस्से में दिखे। पुलिस ने आकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। 
 

ताजमहल के पास कांसर्ट: जनता परेशान-अफसर तोड़ रहे 'सुप्रीम' फरमान, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed