{"_id":"5f9cfb668ebc3e9b8f2e6b43","slug":"tubewell-operator-found-dead-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: खाली प्लॉट में नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी, कुत्तों ने चेहरा नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: खाली प्लॉट में नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी, कुत्तों ने चेहरा नोंचा
Sat, 31 Oct 2020 11:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार की सुबह नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खाली प्लॉट में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना दक्षिण के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू उर्फ लाला नलकूप ऑपरेटर थे। शनिवार को सुबह उनका शव परमेश्वर गेट स्थित बिजली घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव को कुत्ते खा रहे थे। इसके कारण हाथ की एक अंगुली और चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। शव की हालत देखकर लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मथुरा में मुठभेड़: कुख्यात अनिल बावरिया को मार गिराने के बाद पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद परिजनों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। मृतक की पत्नी विपिन देवी ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि पप्पू को मोहल्ले के ही विजय उर्फ कल्लू और बबलू साथ लेकर गए थे। इसके बाद पप्पू नहीं लौटा। तब से कल्लू और बबलू भी लापता हैं।
यह भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी हरिमोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी। मृतक की पत्नी ने जिन लोगों पर हत्या की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।