फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Advocate Murder Contract Killer Made Plan Before Ten Days Crime Story
अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के बारे में जानकारी एसएसपी और एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
वकील कपिल पंवार जिस जीतू यादव को अपना जिगरी दोस्त समझते थे, उसने ही उनकी जान ली। कपिल ने जीतू को अपनी संपत्ति का हर राज बता रखा था। यह भी कि सास चाहती है कि संपत्ति उसके नाम हो। जीतू ने उनकी सास के साथ मिलकर ही साजिश रच डाली और उसे अंजाम तक पहुंचा दिया।

 
Advocate Murder Contract Killer Made Plan Before Ten Days Crime Story
अधिवक्ता हत्याकांडः अधिवक्ता कपिल पंवार की हत्या के आरोपी और सास - फोटो : अमर उजाला
जीतू के खिलाफ चौथ वसूली, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। अधिवक्ता कपिल पंवार भी यह काम करते थे। इस कारण दोनों में जान पहचान हुई। कपिल के घर जीतू का आनाजाना हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती इतनी बढ़ी कि कपिल ने अपने और पत्नी की सभी संपत्तियों की जानकारी उसे दे दी। यह भी बता दिया कि कई संपत्ति बेटी और सास के नाम से संयुक्त रूप से हैं। इन्हें अपने नाम कराने में दिक्कत आ रही है क्योंकि  सास विरोध कर रही है। जीतू ने सास से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया।
 
Advocate Murder Contract Killer Made Plan Before Ten Days Crime Story
अधिवक्ता कपिल पंवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कपिल पंवार के पड़ोसियों ने बताया कि दस दिन पहले संपत्ति विवाद में पंचायत हुई थी। इसमें कपिल की तरफ से जीतू और दोस्त थे, शिमला ने परिजन बुलाए थे। पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि पंचायत में जीतू ने भांप लिया कि शिमला संपत्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने शिमला से कहा कि यह संपत्ति आपको तभी मिलेगी, जब कपिल दुनिया में नहीं रहेगा। इस पर शिमला ने कहा कि जो भी खर्चा आए, वह दे देगी, लेकिन इसे (कपिल को) रास्ते से हटा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Advocate Murder Contract Killer Made Plan Before Ten Days Crime Story
पकड़े गए सुपारी किलर - फोटो : अमर उजाला
कपिल से ईर्ष्या रखने लगा था जीतू
सास ने पूछताछ में बताया कि कई ऐसी प्रॉपर्टी थीं जिन्हें जीतू और कपिल दोनों डील कर रहे थे। इसमें कपिल की डील फाइनल हुई और जीतू देखता रह गया। इस कारण वह अंदर ही अंदर जलने लगा था। उसने हत्या के लिए उन दोस्तों को तैयार किया जो उसके घर के आसपास ही रहते थे।
विज्ञापन
Advocate Murder Contract Killer Made Plan Before Ten Days Crime Story
अधिवक्ता कपिल और उनकी पत्नी ममता पंवार का फाइल फोटो बच्ची के साथ - फोटो : अमर उजाला
हत्या में हो सकता है भूमाफिया का हाथ : मोरिन जोन 
जोंस मिल की संपत्ति पर अपना दावा करने वाली मोरिन जोन उर्फ गीता चीमा का कहना है कि वकील कपिल पंवार की हत्या में भूमाफिया का हाथ हो सकता है। कई भूमाफिया उनके पीछे लगे थे। वह उनका केस लड़ रहे थे। उनकी संपत्ति पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। उन्हें धमकी भी मिली थी। 15 दिन पहले इसकी जानकारी एसएसपी बबलू कुमार को दी थी। मोरिन ने कहा कि कपिल उनके बेटे की तरह थे। उनका बहुत ख्याल रखते थे। हालांकि इस पर बबलू कुमार का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed