ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) के ग्रहण से आगरा के जूता और चमड़ा उद्योग को बचाया जाएगा। आप लोगों की चुप्पी के कारण टीटीजेड का ग्रहण जूता उद्योग पर लगा हुआ है। प्रदेश सरकार इस ग्रहण को समाप्त करेगी। तब आगरा का जूता न केवल रोजगार सृजन, बल्कि दुनियाभर में अपनी धाक जमाने में सबसे आगे रहेगा।
टीटीजेड के ग्रहण से बचाएंगे आगरा का जूता, चमड़ा उद्योग: मंत्री सत्यदेव पचौरी
इटली के विशेषज्ञ देंगे आगरा के उद्यमियों को ट्रेनिंग
उत्पादकता बढ़ाने के साथ गुणवत्ता भी बढ़े, इसलिए काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) ने आगरा और कानपुर के फुटवियर उद्यमियों की ट्रेनिंग की योजना तैयार की है। इटली के विशेषज्ञ 30-30 के बैच में उद्यमियों को नवंबर में ट्रेनिंग देने आ रहे हैं।
सीएलई के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने बताया कि लेबर को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उद्यमियों को भी नए माहौल में बदलना होगा। यूनिट बड़ी हो और इसके साथ उत्पादन में बढ़ोतरी हो, यह तकनीक के साथ प्रशिक्षित लेबर की मदद से किया जा सकता है। वेस्ट मैटेरियल के उपयोग से फुटवियर की कीमत में 5 से 8 फीसदी तक की कमी लाई जा सकती है।
सीएफसी के लिए 90 फीसदी तक अनुदान
प्रदेश सरकार हर जिले में सीएफसी के लिए 15 करोड़ रुपये तक दे रही है। इसमें 90 फीसदी हिस्सा सरकार का होगा और बाकी दस फीसदी ही उद्यमियों को खर्च करना होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सीएफसी महत्वपूर्ण साबित होंगे। एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत आगरा के जूते की दुकानें पूरे प्रदेश में खुलें, ऐसी भी योजना है। बैंक और सरकार सहयोग करे तो प्रदेश से एक लाख करोड़ रुपये का निर्यात हो सकता है।
इन निर्यातकों को मिला सम्मान
आगरा से सबसे ज्यादा निर्यात करने वाले गुप्ता ओवरसीज के गोपाल गुप्ता, लाइनर शूज की त्रिखा, डावर शूज के पूरन डावर, वर्सेटाइल एंटरप्राइजेज के विपिन सेठ को एक्सपोर्ट परफोर्मेंस अवार्ड प्रदान दिया गया। तारा इनोवेशंस की मानसी को बेस्ट वूमन एंटरप्रिन्योर और दलजीत सिंह कथूरिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सभी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मीट एट आगरा से बढ़ा चार गुना निर्यात
दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक की तर्ज पर उत्तर प्रदेश को भी जूता उद्योग को व्हाइट कैटेगरी में रखना होगा, तभी आगरा में नई इकाइयां लग पाएंगी। जूते के उत्पादन में जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं होता। आगरा में कोई टैनरी नहीं है। कानपुर और चेन्नई की टैनरियां जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर काम कर रही हैं।
फैशन शो में दिखा आगरा के जूतों का जलवा
लेदर फेयर के पहले दिन फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में रात को फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें खूबसूरत मॉडल्स ने आगरा के जूतों का जलवा दिखाया। गुप्ता ओवरसीज, विरोला इंटरनेशनल, लाइनर शूज, डर्बी इंटरनेशनल, वैनिश, हिट्ज अमन शू की ओर से तैयार किए गए फुटवियर को माडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर पेश किया।
डर्बी फुटवियर के एमडी जितेंद्र त्रिलोकानी ने रैंप पर कैटवॉक की। फेयर के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रदर्शनी जारी रहेगी। 11 बजे तकनीकी सत्र में ‘क्या उद्योग पर्यावरण के लिए अभिशाप हैं ?’ विषय पर चर्चा की जाएगी।