{"_id":"6176625b91c3040a6f426974","slug":"kasganj-police-will-investigate-the-case-of-agra-custodial-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस की हिरासत में मौत प्रकरण: कासगंज के थाना ढोलना प्रभारी करेंगे मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस की हिरासत में मौत प्रकरण: कासगंज के थाना ढोलना प्रभारी करेंगे मामले की जांच
Mon, 25 Oct 2021 01:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:22 PM IST
सार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना कासगंज में होगी। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण नरवार की मौत के केस की विवेचना कासगंज के ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दी गई है। उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम इस मामले की विवेचना करेगी। इस संबंध में कासगंज के एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने आदेश दे दिया। वो खुद विवेचना का पर्यवेक्षण करेंगे। जांच टीम आगरा आकर विवेचना से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेगी।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 16 अक्तूबर की रात को 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। चोरी का पता 17 अक्तूबर को चला था। पुलिस ने 19 अक्तूबर को शक के घेरे में आए पुल छिंगामोदी निवासी सफाई कर्मी अरुण नरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसकी 20 अक्तूबर की तड़के उसकी हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा हत्या की धारा में लिखा गया। इसमें पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से मौत का आरोप लगाया गया। हालांकि अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
हिरासत में मौत: करवा चौथ पर पति को याद कर रोती रही सोनम, आरोप- पुलिस ने उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर
विज्ञापन
एडीजी राजीव कृष्ण ने विवेचना अलीगढ़ रेंज से कराने के आदेश किए थे। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने कासगंज पुलिस को विवेचना सौंपी। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने रविवार को विवेचना ढोलना थाना के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दे दी। उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम काम करेगी। इनमें उनके साथ दो एसआई और दो सिपाही शामिल रहेंगे।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हिरासत में मौत के मामले की विवेचना निरीक्षक के साथ पांच सदस्यीय टीम करेगी। वह खुद विवेचना का पर्यवेक्षण करेंगे। टीम सोमवार को विवेचना से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों के लिए आगरा आ सकती है। विवेचक पीड़ित परिवार से भी मिल सकते हैं।