फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिरासत में मौत: करवा चौथ पर पति को याद कर रोती रही सोनम, आरोप- पुलिस ने उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर

Mon, 25 Oct 2021 09:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
agra custodial death news victim wife kept crying in memory of her husband on Karwa Chauth
पति अरुण की तस्वीर लेकर बैठी सोनम - फोटो : अमर उजाला

घर की पहली मंजिल पर बना कमरा, बेटी को गोद में लेकर बैठी सोनम। आंखों से निकलते आंसू, जुबान पर एक ही बात...कब मिलेगा इंसाफ। पुलिस हिरासत में मरने वाले सफाई कर्मी अरुण नरवार की पत्नी सोनम करवा चौथ पर दिनभर पति अरुण की तस्वीर हाथों में लेकर आंसू बहाती रही। वो घर आने वाले लोगों से कह रही है कि पुलिस ने उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। परिवार की महिलाएं उनको संभाल रही थीं।



पुलिस हिरासत में मौत का मामला: परिजनों का एक ही सवाल, कब सामने आएंगे आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम

अरुण नरवार थाना जगदीशपुरा में सफाई का काम करता था। उसका चार साल का बेटा शिवा, दो बेटी दो साल की छवि और एक महीने की राधा है। थाना जगदीशपुरा के मालखाने में चोरी के मामले में पुलिस ने अरुण नरवार को पकड़ा था। उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से अरुण की जान गई है। 

agra custodial death news victim wife kept crying in memory of her husband on Karwa Chauth
आगरा: रोती-बिलखती मृतक अरुण की मां और पत्नी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पत्नी सोनम पति की मौत के बाद से बेहाल है। वह पति की तस्वीर देखकर रोये जा रही है। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिवार की महिलाओं ने संभाला। महिलाओं का कहना था कि अरुण की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। सोनम भी करवाचौथ की तैयारी में लगी थी। मगर, इससे पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। 
agra custodial death news victim wife kept crying in memory of her husband on Karwa Chauth
आगरा: पति अरुण की तस्वीर लेकर बैठी सोनम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे जिंदगी भर का दर्द दे दिया। सोनम रोते हुए एक ही बात करती है कि अब वो बच्चों को कैसे संभालेगी। उसका तो सब कुछ छिन गया। मां कमला देवी की हालत भी खराब है। वो बार-बार बेटे का नाम लेती हैं। उस घड़ी को याद करती है, जिस घड़ी में उनके बेटे को पुलिस ने पकड़ा था। रोते-रोते उनकी भी तबीयत खराब हो जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra custodial death news victim wife kept crying in memory of her husband on Karwa Chauth
आगरा: मृतक अरुण के तीनों भाई - फोटो : अमर उजाला
अरुण के भाई बंटी का कहना था कि भाई की पत्नी और मां का दर्द नहीं देखा जा रहा है। बेटा शिवा बार-बार अरुण को पूछ रहा है। उसे कैसे समझाएं, कैसे दुलारें समझ नहीं आता है। किसी तरह उसे चुप कर देते हैं। बेटियां अभी छोटी हैं। वो मां की गोद से नहीं हटती हैं।
विज्ञापन
agra custodial death news victim wife kept crying in memory of her husband on Karwa Chauth
आगरा: मृतक अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम सामने लाएं
अरुण के भाई बंटी ने बताया कि अरुण से किन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। उनके नाम सामने लाने चाहिए। वह उनको पहचान सकते हैं। वो भी पुलिस चौकी पर अरुण की पिटाई के समय मौजूद थे। इस प्रकरण में निरीक्षक आनंद कुमार साही, एसआई योगेंद्र कुमार, सिपाही महेंद्र, सत्यम और रूपेश को निलंबित किया जा चुका है। ऐसा इसलिए किया गया कि अरुण आखिरी बार उनकी हिरासत में था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed