{"_id":"641dae10ca92b9246a020a23","slug":"imran-came-from-bengal-to-express-love-on-valentine-day-did-not-get-bail-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की छात्रा से प्यार: मोहब्बत का इजहार करने बंगाल से आया था इमरान, पहुंचा सलाखों के पीछे; नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की छात्रा से प्यार: मोहब्बत का इजहार करने बंगाल से आया था इमरान, पहुंचा सलाखों के पीछे; नहीं मिली जमानत
Fri, 24 Mar 2023 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 07:35 PM IST
सार
प्रभुपार्क में छात्रा से मुलाकात के दौरान युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद पता चला कि वह बंगाल से आया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी ने जमानत अर्जी दी, जिसे सुनवाई के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में प्रेमी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आदित्य चतुर्वेदी की कोर्ट ने वैलेंटाइन डे पर प्रभुपार्क से पकड़े गए गैर समुदाय के बंगाल प्रांत निवासी युवक को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इनसे रहें सावधान: मदद लेने के बहाने रोकते थे राहगीरों को, फिर करते थे लूट; फिरोजाबाद में एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई थी मुलाकात
पश्चिम बंगाल के मालीहर नाहित दक्षिण दीनाजपुर निवासी युवक इमरान की शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा से दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वैलेंटाइन डे पर वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए कासगंज आया। युवक ने छात्रा को प्रभुपार्क में मुलाकात के दौरान एक दुपट्टा उपहार में दिया। आरोप है कि युवक छात्रा के साथ छेड़खानी कर उसे बहलाने की कोशिश भी कर रहा था, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन
मोबाइल में मिले कई लड़कियों के फोटो
शक के आधार पर कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की, इस दौरान युवक गैर समुदाय का निकला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल फोन को चेक किए। जिससे उसका वास्तविक नाम सामने आ गया। युवक के मोबाइल में कई अन्य युवतियों के फोटो मिले। जिसे उसने अन्य लोगों को भेजा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। युवक ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की,जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।ये भी पढ़ें - इनसे रहें सावधान: मदद लेने के बहाने रोकते थे राहगीरों को, फिर करते थे लूट; फिरोजाबाद में एक बदमाश गिरफ्तार