{"_id":"641d9f380125d9bed80578b3","slug":"crooks-who-robbed-by-putting-chili-in-eyes-arrested-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसे रहें सावधान: मदद लेने के बहाने रोकते थे राहगीरों को, फिर करते थे लूट; फिरोजाबाद में एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसे रहें सावधान: मदद लेने के बहाने रोकते थे राहगीरों को, फिर करते थे लूट; फिरोजाबाद में एक बदमाश गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से 21 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने बताया कि मदद लेने के बहाने वे राहगीरों को रोक लेते थे, उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
criminals
- फोटो : pexels.com
विस्तार
फिरोजाबाद के कठफोरी में आंखों में मिर्च डालकर 65 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश को नगला खंगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पकड़े गए बदमाश का साथी मौके से भाग गया। पकड़े बदमाश से पुलिस ने लूटे गए 65 हजार रुपये में से 21 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
नगला खंगर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पुलिस बल के साथ गढ़सान अंडर पास के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग जाने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश को पुलिस थाने लेकर आई। उसने अपना नाम अमित कुमार बताया। जो सिरसागंज थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन