Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl committed suicide after failing by two marks in the police recruitment exam

सिर्फ दो नंबर से चूक गई शिवानी: पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम देख इस कदर आहत हुई युवती, फंदे पर लटक कर दे दी जान

Sat, 23 Nov 2024 07:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 07:34 AM IST
सार

आगरा के बरहन के गांव बिरूनी की रहने वाली युवती ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी। परिणाम जारी हुआ, तो उस लिस्ट में नाम न देखकर वो निराश हो गई। वर्दी न मिलने का गम इस कदर सता गया कि उसने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 

 

विज्ञापन
girl committed suicide after failing by two marks in the police recruitment exam
पुलिस भर्ती परीक्षा (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर बरहन के गांव बिरूनी में 21 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को युवती ने परिणाम देखा था। दो अंक कम आने से वह सफल नहीं हो सकी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बेटे और बहू की ऐसी हैवानियत...वृद्ध मां का बेरहमी से कत्ल, इसलिए बोरों के नीचे दबाई लाश; आरोपपत्र दाखिल
विज्ञापन



 
Trending Videos

स्नातक पास कर चुकी थी शिवानी 
गांव बिरूनी निवासी अरुण किसान हैं। शिवानी स्नातक पास कर चुकी थी। परिजन ने बताया कि उसने प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के लिए अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा का परिणाम आया। शुक्रवार करीब 11:30 बजे शिवानी ने रिजल्ट देखा। उसमें उसका नंबर नहीं था।

ये भी पढ़ें -  UP: कोर्ट मैरिज करने आए युवक-युवती, परिजनों को देख भाग गया प्रेमी...घरवालों से भिड़ गई प्रेमिका; हुआ ये फैसला
विज्ञापन

दो अंक रह गए कम 
जनरल श्रेणी में उसके दो अंक कम आए थे। परिणाम देखने के बाद शिवानी तनाव में आ गई। वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। एक घंटे तक वो कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन को चिंता हुई। उसे कमरे में देखने गए तो वो फंदे पर लटकी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें -   UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द...तो छलक उठे आंसू
विज्ञापन

अंतिम संस्कार किया गया 
उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। दोपहर में रिश्तेदार और अन्य लोग आ गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed