{"_id":"674133993677d4c4780cc87c","slug":"who-extort-money-on-the-streets-are-not-eunuchs-list-of-real-transgender-will-be-prepared-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द...तो छलक उठे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द...तो छलक उठे आंसू
Sat, 23 Nov 2024 07:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:14 AM IST
सार
आगरा कमिश्नरेट में पहली बार बुलाई गई बैठक में किन्नरों ने कहा कि जो सड़कों पर वसूली करते हैं, वो असली किन्नर नहीं होते हैं। असली वालों की सूची बनाई जाएगी, जिससे इनको लेकर कोई भ्रम न रहे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में ट्रांसजेंडर सेल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा कमिश्नरेट की पुलिस पहली बार किन्नरों की समस्याओं से रूबरू हुई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में किन्नर समाज के गुरुओं और प्रमुखों की बैठक में उनकी परेशानियां जानी गईं। किन्नरों ने कहा कि पहली बार पुलिस ने इतना सम्मान दिया है। जो सड़कों पर वसूली करते हैं वह किन्नर नहीं होते हैं। वह किन्नरों के वेश में अपराधी किस्म के लोग हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस रिकाॅर्ड में सिर्फ 98 किन्नर
पुलिस लाइन स्थित ट्रांसजेंडर सेल प्रभारी एसपी प्रोटोकाॅल पूनम सिरोही ने बैठक बुलाई थी। पुलिस रिकाॅर्ड में सिर्फ 98 किन्नरों का रिकाॅर्ड है। उन्होंने पता किया तो जानकारी हुई कि पिछले दिनों बधाई मांगने पर किन्नरों के गुटों में मारपीट की कई घटनाएं हुई थीं। करीब 2 महीने के प्रयास के बाद करीब 50 किन्नर पुलिस लाइन आए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि पुलिस उनकी मदद करना चाहती है। एसपी ने कहा कि असली किन्नरों की एक सूची तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: बेटे और बहू की ऐसी हैवानियत...वृद्ध मां का बेरहमी से कत्ल, इसलिए बोरों के नीचे दबाई लाश; आरोपपत्र दाखिल

छलक उठे आंसू
जब एसपी प्रोटोकॉल ने बैठक बुलाने की वजह बताई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। एसपी प्रोटोकॉल ने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 व ट्रांसजेंडर प्रेसेंस प्रोटक्शन रूल्स 2020 के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के काउंसलर डॉ. जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी