फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brutality of son and daughter-in-law old mother was murdered hence dead body was buried under sacks

UP: बेटे और बहू की ऐसी हैवानियत...वृद्ध मां का बेरहमी से कत्ल, इसलिए बोरों के नीचे दबाई लाश; आरोपपत्र दाखिल

Sat, 23 Nov 2024 06:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 06:42 AM IST
सार

वृद्ध मां की हत्या में बेटे-बहू सहित पांच पर आरोप तय हुए हैं। इस हत्याकांड में पुलिस ने 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल किया है। 
 

विज्ञापन
brutality of son and daughter-in-law old mother was murdered hence dead body was buried under sacks
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के तुलसी नगर में मकान नाम नहीं करने पर बेटे और बहू ने वृद्ध मां की हत्या कर दी थी। पुलिस को घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शी मिले थे, जिन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। इस पर केस में 15 दिन में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन


तुलसी नगर निवासी 65 वर्षीय मार्गश्री बेटे सुभाष और बहू रेखा के साथ रहती थी। आरोप है कि सुभाष पर कर्ज हो गया था। इस कारण वो मकान बेचना चाहता था। मगर, मां के नाम मकान होने के कारण बेच नहीं पा रहा था। इसके लिए वह मां पर दबाव बना रहा था। बहू भी आए दिन झगड़ा करती थी। बेटा उन्हें खाना भी नहीं देता था। वह खुद मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थीं।
विज्ञापन


4 नवंबर को मार्गश्री की पिटाई की गई। बहू और पाैत्रियां उन्हें गले में साफी डालकर घसीटते हुए ले गई थीं। मोहल्ले के लोगों ने घटना को देखा था। इस पर पुलिस को सूचना दी थी। शव पुलिस ने कबाड़ के कमरे के अंदर बोरों के नीचे से बरामद किया था। मामले में मार्गश्री के धेवते ने मुकदमा दर्ज कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने नाक, मुंह दबाने के बाद उन्हें बोरों के नीचे दबा दिया था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मामले में पुलिस ने बेटे-बहू के साथ पाैत्र को जेल और दो नाबालिग पाैत्रियों को किशोरी गृह भेजा था। आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed