फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend ran away after seeing family girlfriend clashed with family members this was decision

UP: कोर्ट मैरिज करने आए युवक-युवती, परिजनों को देख भाग गया प्रेमी...घरवालों से भिड़ गई प्रेमिका; हुआ ये फैसला

Sat, 23 Nov 2024 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 01:32 PM IST
सार

आगरा के दीवानी कोर्ट में उस समय हंगामा हो गया, जब कोर्ट मैरिज के लिए आए युवक के साथ आई युवती के घरवाले अचानक आ पहुंचे। प्रेमिका के घरवालों को देख प्रेमी तो भाग निकला, लेकिन प्रेमिका उनसे भिड़ गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 
 

विज्ञापन
boyfriend ran away after seeing family girlfriend clashed with family members this was decision
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दीवानी परिसर में कोर्ट मैरिज से संबंधित दस्तावेज बनवाने आए प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। युवक तो भाग निकला, लेकिन युवती परिजनों से भिड़ गई। अधिवक्ता और वादकारियों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस चाैकी पर समझौते के बाद युवती परिजन के साथ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

घरवालों को बिना बताए करना चाहते थे कोर्ट मैरिज
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। अछनेरा की युवती और खंदाैली के युवक के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी युगल घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। उन्हें अधिवक्ता ने दस्तावेज पूरा कराने के लिए बुलाया था। वह गेट नंबर 1 के पास खड़े थे। तभी दोनों के घरवाले आ गए। उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: बेटे और बहू की ऐसी हैवानियत...वृद्ध मां का बेरहमी से कत्ल, इसलिए बोरों के नीचे दबाई लाश; आरोपपत्र दाखिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक भाग निकला 
युवती विरोध करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक भाग निकला। उधर, युवती को उसका भाई समझाने लगा। वो घर जाने के लिए राजी नहीं थी। सूचना पर एसएसएफ के जवान और दीवानी पुलिस चाैकी तक पहुंच गई। पुलिस युवती के साथ परिजन को चौकी पर ले आई। वहां पर घरवाले बेटी को समझाने का प्रयास करते रहे। शाम को वह परिजनों के साथ चली गई। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। उधर, दीवानी में युवती से बात करते परिजन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Karhal Bypoll Result: अखिलेश यादव के गढ़ करहल में किसके सिर सजेगा का ताज, इतने बजे आ जाएगा परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed