Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father in law murdered during wedding procession in mathura body of married woman found on bed in mainpuri

बड़ी खबरें: बरात में ससुर की हत्या, बेड पर मिली विवाहिता की लाश; बांकेबिहारी मंदिर की एलईडी पर चली वेब सीरीज

Sat, 21 Nov 2026 05:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 21 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। मथुरा में शादी समारोह में दूल्हे के पिता की हत्या से सनसनी फैल गई। बांकेबिहारी मंदिर में लगी एलईडी पर वेब सीरीज चलने से हड़कंप मच गया। मैनपुरी में विवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Father in law murdered during wedding procession in mathura body of married woman found on bed in mainpuri
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई। बरात में दूल्हे के पिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के दामाद पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लगी एलईडी पर वेब सीरीज चलने से हड़कंप मच गया। सेवायतों ने इस पर नाराजगी जताई। मैनपुरी में नवविवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला। वह सात महीने की गर्भवती थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। फिरोजाबाद में शादी समारोह में दूल्हे की हरकत से दूल्हन इस कदर नाराज हुई कि शादी से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंच गया। आगरा में लिव-इन में रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मथुरा न्यूज: दूल्हे के पिता की हत्या, छोटे दामाद ने काट दी गर्दन! पलभर में मातम में बदलीं शादी की खुशियां
मथुरा के गोवर्धन में बेटे की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात में शामिल होने आए 62 वर्षीय पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के छोटे दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पहले अश्लील गाने, अब वेब सीरीज: बांके बिहारी मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर हुई लाइव, वीडियो हुआ वायरल
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर अचानक वेब सीरीज चलने से हड़कंप मच गया। नाराज गोस्वामी समाज ने इसका वीडियो वायरल कर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती की मौत: बेड पर मिली विवाहिता की लाश, रात में चाचा को किया था फोन; ये थे श्वेता के आखिरी शब्द
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अनियां में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: जयमाला पर दूल्हे ने खिंचवाई ऐसी तस्वीर, गुस्से से लाल हुई दुल्हन...तुरंत तोड़ दी शादी; थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाला पर दूल्हे द्वारा खिंचवाई गई एक तस्वीर से दुल्हन बुरी तरह से नाराज हो गई। उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। वो इस कदर  जिद पर अड़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। अब थाने में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है...पढ़ें पूरी खबर 


दोहरी जिंदगी का खौफनाक अंत: पत्नी और दो बेटे, फिर भी लिव इन पार्टनर के साथ रह रहा था शिवम; इस हाल में मिली 
आगरा में पत्नी और दो बेटों के बावजूद दूसरी महिला के साथ चार साल से लिव-इन में रह रहे डिलीवरी मैन शुभम राठौर का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। चार दिन पहले ही उसने लिव-इन पार्टनर का जन्मदिन मनाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की है...पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed