फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Wanted Criminals Arrested After Police Encounter in Etah, One Shot in Leg

यूपी: एटा में आधी रात मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार; एक को लगी गोली

Sat, 10 Oct 2026 12:40 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में रामपाल उर्फ रामवीर पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि बिजेंद्र उर्फ बागड़ी को पीछा कर पकड़ा गया।

 

विज्ञापन
Two Wanted Criminals Arrested After Police Encounter in Etah, One Shot in Leg
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और तीन खोखा कारतूस, एक बिना नंबर की अपाचे बाइक और 2520 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज राजेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे अलीगंज पुलिस नंगला किस्स के पास एटा रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एटा की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए कैल्ठा रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ईदगाह मार्ग से कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गए। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई।
विज्ञापन


खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, रामपाल उर्फ रामवीर, के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी बिजेंद्र उर्फ बागड़ी को पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी कासगंज जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने अलीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed