Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation SNA Ashok Priya Gautam and sarita singh transfer

आगरा नगर निगम में तबादले: उपनगर आयुक्त सरिता सिंह भेजी गईं मथुरा, एसएनए अशोक प्रिय गौतम का बागपत ट्रांसफर

Sun, 29 Nov 2026 10:20 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गाैतम मेयर हेमलता दिवाकर के निशाने पर थे। उन्हें 11 प्रभार सौंपने के खिलाफ पार्षदों ने नगर निगम सदन में भी प्रस्ताव लगाया था, लेकिन शासन से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation SNA Ashok Priya Gautam and sarita singh transfer
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा नगर निगम में तैनात दो अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुपालन में जनहित के तहत तत्काल प्रभाव से की गई है। उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) प्रशासी सेवा की अधिकारी उपनगर आयुक्त सरिता सिंह को इसी पद पर स्थानांतरित कर नगर निगम, मथुरा-वृंदावन में भेजा गया है।
विज्ञापन


विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी के आदेश पर इसी सेवा के अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को नगर पालिका परिषद, बागपत में अधिशासी अधिकारी के पद पर भेजा गया है। वह मेयर हेमलता दिवाकर के निशाने पर थे। उन्हें 11 प्रभार सौंपने के खिलाफ पार्षदों ने नगर निगम सदन में भी प्रस्ताव लगाया था, लेकिन शासन से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed