फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब विश्वविद्यालय में दिखा सिर्फ भगवा रंग, तस्वीरों में देखें

Wed, 26 Sep 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Sep 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University went to the color of saffron in the Yogi's program
स्टेज में भगवा रंग। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय का पालीवाल परिसर मंगलवार को भरवा रंग में रंग गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आयोजन की सभी


तैयारियों में भगवा रंग (केसरिया) दिखाने की कोशिश की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण से पहले ढकने के लिए भगवा कपड़े का
ही इस्तमेमाल किया गया। 

इतना ही नहीं सभा स्थल के स्टेज के सामने बनाई गई रंगोली में भी भगवा रंग का अधिक से अधिक प्रयोग किया गया। ये कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का काम भाजपाइयों को ज्यादा दिखा। मालूम हो कि डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदलाय उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की गई है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतिमा अनावरण के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मंगलवार को प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के पालीवाल  परिसर को भगवा रंग से रंग दिया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत विशिष्ट लोगों के लिए तैयार किए गए स्टेज को भी भगवा किया गया। स्टेज के चारों ओर केसरिया रंग ही दिख रहा था। 

Dr. Bhimrao Ambedkar University went to the color of saffron in the Yogi's program
प्रतिमा को भगवा रंग के कपड़े से ढका गया। - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में पंडित दीनदलाय उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण से पहले जिस कपड़े को ढकने के लिए चुना गया। उसके रंग का खास ख्याल रखा गया। भगवा रंग के कपड़े से ही प्रतिमा को ढका गया। 

Dr. Bhimrao Ambedkar University went to the color of saffron in the Yogi's program
पंडित दीनदलाय उपाध्याय की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का रंग भी भगवा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University went to the color of saffron in the Yogi's program
केसरिया रंग से बनाई गई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर खास ख्याल रखा गया। हर जगह पर भगवा दिखाने की कोशिश की गई। मुख्य स्टेज के सामने रंगोली बनाने में अधिक से अधिक केसरिया रंग का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University went to the color of saffron in the Yogi's program
टैंकर में भी केसरिया की छाप। - फोटो : अमर उजाला

हद ये हो गई कि जिस टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया। उसमें भी केसरिया रंग की छाप थी। टैंकर के पीछे सफाई संदेश के चारों ओर केसरिया रंग का इस्तेमाल किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed