{"_id":"5ba74624867a557fff7309fa","slug":"asian-school-football-championship-begins-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने किया। एशिया की 10 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप ए में इंडोनेशिया, चीन, थाईलैंड, नेपाल, अफगानिस्तान और ग्रुप बी में भारत, भूटान, श्रीलंका, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीमें शामिल हैं। भारत को 24 साल बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।
तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर
2 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि चेतन चौहान को टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के जरिए सलामी दी। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मदनलाल ने कहा कि देश में फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या इजाफा हो रहा है। यह अच्छा संकेत है। कॉलेज के टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर
3 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने लोक नृत्यों से लेकर बालीवुड गानों पर धूम मचाई। इस अवसर पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पैट्रन पदम विभूषण सतपाल, एशियन स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन व एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसीडेंट जांग इलांग, विनीत चैनमोंत्री, डांग जिया ओहुआ, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप मेहता, एसजीएफआई के महासचिव डॉ. राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर
4 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का ग्रुप ए का पहला मैच चीन और अफगानिस्तान के बीच प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा। मैच में चीन ने अफगानिस्तान को 8-0 से हराया। ग्रुप ए का दूसरा मैच थाईलैंड और नेपाल के मध्य हुआ। इस मैच में थाईलैंड ने नेपाल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
तस्वीरें: एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, एशिया की 10 टीमों में टक्कर
5 of 6
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्रुप बी के दो मुकाबले खेले गए। ग्रुप बी के पहले मुकाबले में साउथ कोरिया ने श्रीलंका को 2-0 से हराया। भारत और मलेशिया के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। यह मैच 1-1 गोल से ड्रा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।