फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DJ was stopped from playing loudly accused entered the house attacked the family

Agra: तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो घर में घुसे आरोपी, परिवार पर बोला हमला; चार घायल

Mon, 24 Apr 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

शादी के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इससे पीड़ित परिवार को परेशानी हो रही थी। उन्होंने मना किया तो अगले दिन घर पर हमला बोल दिया गया।
 

विज्ञापन
DJ was stopped from playing loudly accused entered the house attacked the family
डीजे साउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव नगला छीतर सिंह में शनिवार रात को डीजे बजाने से रोकने पर युवकों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें 4 लोग घायल हुए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शादी में बज रहा थी डीजे 

गांव नगला छीतर सिंह निवासी लाल सिंह ने बताया कि उनके गांव के एक परिवार में शनिवार को शादी थी। रात में डीजे बजाया जा रहा था। पड़ोस के गांव नगला नत्थू में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इस कारण उन्होंने डीजे बजाने से मना किया। जिस घर में शादी थी, उनके परिवार के लोगों ने डीजे बंद कर दिया। रात तकरीबन 12 बजे गांव के ही कुछ युवक आए। डीजे बजाने का प्रयास करने लगे। परिवार के लोगों ने युवकों से मना किया, लेकिन वो नहीं माने। लोगों के विरोध के चलते चले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन


बोल दिया घर पर हमला 

 रविवार सुबह लाल सिंह के घर पर हमला बोल दिया। लाल सिंह, उनके बेटे मोहित, भाई फौजदार और भतीजे टीटू को घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को थाने पहुंचकर जानकारी दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed