{"_id":"6445efe97457145e2b0b0f25","slug":"girl-dreaming-of-marrying-a-raw-officer-when-the-truth-came-to-fore-she-was-shocked-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम
Mon, 24 Apr 2023 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:26 AM IST
सार
मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर ठगी की गई। सपना दिखाया गया कि उसका जीवन साथी रॉ का ऑफिसर है, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
girl crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए ब्लॉक कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें - सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी छपट्टी निवासी मानसी प्रसाद ने बताया कि वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करती हैं। उसकी शादी के लिए परिजन ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर उसकी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 17 अगस्त 2022 उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। उसने अपना नाम राजवीर सिंह चौहान बताया। अपने परिवार के बारे में जानकारी दी और बताया कि उसे व परिजन को प्रोफाइल पसंद आई। आप उसे व घरवालों को पसंद हैं। इसके बाद मानसी और युवक के बीच बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...
विज्ञापन