{"_id":"64e1005c49a6550d8e02e03b","slug":"divisional-commissioner-reached-sadar-tehsil-and-took-stock-of-entire-samadhan-diwas-in-agra-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: तहसील पहुंचीं मंडलायुक्त ने कराया पीड़ितों को फोन...तो खुल गया फर्जी निस्तारण का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: तहसील पहुंचीं मंडलायुक्त ने कराया पीड़ितों को फोन...तो खुल गया फर्जी निस्तारण का पिटारा
Sat, 19 Aug 2023 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:18 PM IST
सार
आगरा में संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त तहसील पहुंच गईं। यहां उन्होंने पीड़ितों को फोन कराया। इस पर अदिकारियों द्वारा किए जा रहे फर्जी निस्तारण का पिटारा खुल गया। उन्होंने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
Agra News: संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायत सुनतीं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी शनिवार को पहली बार सदर तहसील पहुंचीं। मौका था संपूर्ण समाधान दिवस का। शिकायतकर्ताओं को फीडबैक जानने के लिए फोन कराया तो कागजी निस्तारण की पोल खुल गई। फरियादी असंतुष्ट मिले। इस पर मंडलायुक्त ने लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक और अन्य विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
एक छत के नीचे हर विभाग की शिकायत के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस लगता है। शनिवार को मंडलयुक्त समाधान दिवस की हकीकत जानने पहुंचीं। करीब एक घंटे जनसुनवाई की। फिर पुरानी शिकायतों का रजिस्टर मंगा कर शिकायतकर्ताओं को फोन कराए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पिता: एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम
विज्ञापन
फीडबैक में तनौरा नुरपुर निवासी मुकेश ने बताया कि लेखपाल दबंगों से मिलकर खाद के गड्ढों पर कब्जा करा रहा है। मंडलायुक्त ने एडीएम सिटी अनूप कुमार को टीम के साथ मौके पर जाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बहादुरपुर निवासी बॉबी, पप्पू व उदयभान निस्तारण से असंतुष्ट मिले। जब रजिस्टर मंगाया तो उसमें शिकायत निस्तारित थी। एसडीएम को पुन: पैमाइश के निर्देश दिए।
चाणक्यपुरी में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत करने वाले श्रीराम सारस्वत से पता चला स्ट्रीट लाइट 2 माह से खराब है। ठीक करने कोई नहीं आया। अपर नगरायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर यह शिकायत रजिस्टर में निस्तारित हो गई थी। इसे लापरवाही मानते हुए मंडलयुक्त ने अपर नगरायुक्त को चेतावनी नोटिस के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला
चाणक्यपुरी में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत करने वाले श्रीराम सारस्वत से पता चला स्ट्रीट लाइट 2 माह से खराब है। ठीक करने कोई नहीं आया। अपर नगरायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर यह शिकायत रजिस्टर में निस्तारित हो गई थी। इसे लापरवाही मानते हुए मंडलयुक्त ने अपर नगरायुक्त को चेतावनी नोटिस के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला
औचित्यहीन बता निपटाईं शिकायतें
रोहता गांव के ग्रामीणों ने गली में आरसीसी निर्माण के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसे तहसीलकर्मियों ने औचित्यहीन बता निस्तारित कर दिया। मंडलयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई। डौकी की सुशीला ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई। पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही। मंडलयुक्त ने एसीपी को निर्देश दिए कि थाना डौकी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।कार्यशैली में सुधार नहीं तो कार्रवाई
समाधान दिवस में मौजूद नगर निगम, राजस्व, शिक्षा, एडीए, पुलिस व अन्य अधिकारियों से मंडलायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यशैली में सुधार लाओ, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहो। शिकायत का फर्जी निस्तारण मिलने पर संबंधित जिम्मेदार होगा। उच्च अधिकारियों को समीक्षा के निर्देश दिए।यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग
गैरहाजिर थाना प्रभारियों का कटेगा वेतन
समाधान दिवस से 5 थानों के प्रभारी गैरहाजिर रहे। इनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। कुल 136 शिकायतें आईं। जिनमें महज 8 का निस्तारण मौके पर हो सका। इनमें 4 राजस्व विभाग व 4 प्रमाणपत्र संबंधित थीं। सात दिन में बाकी का निस्तारण के निर्देश दिए हैं।गवाहों के हस्ताक्षर, फोटो होगा संलग्न
जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता सुधारने के लिए मंडलायुक्त ने मौके पर जाकर फोटोग्राफ, गवाहों के हस्ताक्षर व शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, एडीएम सिटी अनूप कुमार, एसडीएम परीक्षित खटाना, एसीपी सदर अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।राजस्व की सबसे ज्यादा शिकायतें
- राजस्व विभाग : 46
- पुलिस विभाग : 28
- नगर निगम : 12
- बीडीओ दफ्तर : 09
- विद्युत विभाग : 06
- शिक्षा विभाग : 06
- पूर्ति निरीक्षक : 06
- अन्य विभाग : 23