{"_id":"611c833b426b84503d4e4298","slug":"bus-accident-in-firozabad-at-agra-lucknow-expressway-two-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: असम से दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी बस खंभे से टकराई, चालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: असम से दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी बस खंभे से टकराई, चालक समेत तीन की मौत
Wed, 18 Aug 2021 09:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:19 AM IST
सार
दो लोगों के शव फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में रखवाए गए हैं। जबकि एक का शव सैफई पीजीआई में रखा हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर नसीरपुर सीपी सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के नसीरपुर क्षेत्र में असम से दिल्ली जा रही मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पोल से टकरा गई। इस हादसे में चालक समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 35 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
असम से करीब 40 मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही एक टेंपो ट्रैवलर संख्या UP 17 AT 7257 चालक असम से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। बुधवार तड़के जब टेंपो ट्रैवलर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचा तभी चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। जिससे उसमें सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक मोहम्मद रियाज (35) पुत्र मकवूल निवासी कुंज बन्ना फिरसैनी भागलपुर (बिहार) बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया, जिसे बॉडी काट कर निकालना पड़ा। वहीं आगे बैठी एक महिला यात्री समेत दो की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस और सड़क सुरक्षा में लगे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायल यात्रियों को शिकोहाबाद और सैफई भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। दो लोगों के शव फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में रखवाए गए हैं। जबकि एक का शव सैफई पीजीआई में रखा हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर नसीरपुर सीपी सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में यह लोग हुए घायल
बुकर अली (35) पुत्र नूर जमाल निवासी कैशर भेंटा धूवटी असम, साइवुल (35) पुत्र मतलूब अबरंगा मैनका असम, मूफियारा (15) पुत्री मोइदीन इस्लाम, साकिनूर इस्लाम (12), पुत्र मोइदीन इस्लाम, छाल बेगम (35) पत्नी मोइदीन इस्लाम, साजिद आलम (4) निवासी कुशनमारा मैनेडेचरी धुमठी आसाम, साइकुल मंडल (22) पुत्र मतलब मंडल जुहूरा खातून (20), पत्नी साइफुल मंडल और जुवार मंडल (8), साफिका खातून (5) निवासी झाउदंग माइडेंशन डुवडी आसाम, सुकर अली, (23) पुत्र नूर जमाल, कुलेजा खातून (21) पत्नी अकूनर, अकलीमा खातून, पुत्री अकनूर, मिलाऊहक (21) पुत्र अब्दुल साहिल,रुकसाना (28) पत्नी नूर अकदीन, साहआलम (30) साफिक इस्लाम, रुपमिफ (7) पुत्र नूरअकदीन , नूर साइडा पुत्र नूर अकदीन, जोशीजल सैफ पुत्र सुपिपल हक और शाकिन कुल इस्लाम (16) पुत्र नूर इस्लाम आदि शामिल हैं। शेष घायलों को सैफई भेजा गया है। सभी घायल असम के रहने वाले हैं और दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार के साथ सभी लोग दिल्ली जा रहे थे।
हिंदी हैं हम: बाल साहित्य में योगदान ने नाम दिया ‘बच्चों के गांधी’, स्कूलों में आज पढ़ाई जाती हैं रचनाएं