{"_id":"6af92654df1d0178890350c4","slug":"etah-encounter-rs-50-000-reward-criminal-arrested-after-police-shootout-22-cases-registered-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा 50 हजार का इनामी, पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग; ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा 50 हजार का इनामी, पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग; ऐसे हुआ गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 08:56 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:56 AM IST
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी सुनार से लूट के मामले में वांछित था और उस पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एटा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी निवासी भटोली, थाना रानीपुर, जनपद मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, किला रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर दाउदगंज मोड़ के पास बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
तलाशी में तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, चोरी की टीवीएस स्पोर्ट बाइक और 780 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अलीगंज में सुनार से लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।