{"_id":"611c9dd6ad82d713f22e2c41","slug":"afghanistan-impact-dried-fruit-and-shoe-business-agra-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में अशांति का आगरा पर असर: सूखे मेवे के दाम तीन दिन में 300 रुपये तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में अशांति का आगरा पर असर: सूखे मेवे के दाम तीन दिन में 300 रुपये तक बढ़े
Wed, 18 Aug 2021 11:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:12 AM IST
सार
अफगानिस्तान के हालातों से मुनक्का, अंजीर, खुमानी, पिस्ता, बादाम के भावों में तेजी दिखनी शुरू हो गई है। सभी पर आठ से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी पिछले तीन दिनों में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में अस्थिरता का ताजनगरी के जूता कारोबार और सूखे मेवा के कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। मेवा के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में दाम 50 रुपये से 300 रुपये तक बढ़े हैं। सितंबर में इनमें और तेजी आने की आशंका है। वहीं जूता कारोबारियों का अफगानिस्तान के लिए जाने वाला माल फंस गया है। तालिबान के शासनकाल में कारोबार को लेकर कई आशंकाएं हैं। करेंसी का मसला भी है, क्या पुरानी करेंसी ही चलन में रहेगी या नई लाई जाएगी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के हालातों से मुनक्का, अंजीर, खुमानी, पिस्ता, बादाम के भावों में तेजी दिखनी शुरू हो गई है। सभी पर आठ से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी पिछले तीन दिनों में हुई है। कारोबारियों का कहना है कि अफगानिस्तान से सितंबर में आने वाले नए माल के दामों पर अधिक असर दिखेगा। सूखे मेवा का करीब 200 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार अफगानिस्तान से होता है।
विज्ञापन
जूता कारोबार पर भी अफगानिस्तान के हालातों का असर होगा। खासतौर पर अफगानिस्तान से जूते का व्यापार करने वाले कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के बाद व्यापार पटरी पर लौटना शुरू हुआ तो अफगानिस्तान की अस्थिरता ने फिर परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली से मंगाना पड़ रहा है माल: कमल मतलानी
साईं ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक कमल मतलानी का कहना है कि सितंबर में अफगानिस्तान से सूखे मेवे का आयात होता है। इस पर असर पड़ेगा। व्यापारियों को इस बात का सुकून है कि वहां फैल रही अस्थिरता अगर सितंबर में होती, तो शहर के सूखे मेवा के व्यापारियों को मोटा नुकसान उठाना पड़ता। अब आगे ऑर्डर वहां के हालात देखकर ही लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों दिल्ली से माल मंगाया जा रहा है।
सूखे मेवे में बढ़ेगी और महंगाई: अतुल बंसल
आगरा किराना कलर एंड केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री अतुल बंसल कहते हैं कि अफगानिस्तान में चल रही अस्थिरता का असर सूखे मेवे के दामों पर दिखाई देना शुरू हो गया है। मुनक्का, अंजीर, पिस्ता, बादाम, खुमानी के दामों में पिछले तीन दिनों में दस से पंद्रह प्रतिशत का उछाल आ चुका है। सितंबर में मुनक्का, अंजीर, पिस्ता, बादाम, खुमानी के भाव और तेजी से बढ़ने की संभावना है।
पचास लाख रुपये का माल रुका: आशीष जैन
फुटवियर कारोबारी और आइट्रिक इंडस्ट्रीज प्रालि. के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि अफगानिस्तान के जूता व्यापारियों के साथ कंपनी का सालाना पांच करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इस समय सब कुछ रुक गया है। ज्यादातर माल दुबई से होते हुए अफगानिस्तान जाता है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले अफगानिस्तान में शुरू हुई अफरातफरी के कारण कंपनी का करीब पचास लाख रुपये का माल रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिरता आने के बाद ही आगे के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। वहां अब करेंसी पुरानी चलाई जाएगी या नई लाई जाएगी।

व्यापारियों को रहना होगा सजग: सीए हिमांशु वार्ष्णेय
आर्थिक विशेषज्ञ सीए हिमांशु वार्ष्णेय का कहना है कि इस समय किसी भी ट्रेड के व्यापारी को अफगानिस्तान से होने वाले व्यापारिक अनुबंध को तत्काल रोक देना चाहिए। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि वहां के चेकिंग पोस्ट पर माल को फिलहाल रोका जा सकता है। इससे व्यापारी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य के प्रोजेक्ट को भी उस समय तक व्यापारियों को ठंडे बस्ते में डाल देना चाहिए, जब तक कि अफगानिस्तान में स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती है।
सूखे मेवे के दाम बढ़े
मुनक्का
. तीन दिन पहले दाम
450 रुपये किलो
.वर्तमान दाम
500 रुपये किलो
अंजीर
. तीन दिन पहले दाम
650 रुपये किलो
. वर्तमान दाम
720 रुपये किलो
हरा पिस्ता
. तीन दिन पहले दाम
1700 रुपये किलो
. वर्तमान दाम
2000 रुपये किलो
बादाम अब्दुल बेदी
. तीन दिन पहले दाम
700 रुपये किलो
. वर्तमान दाम
775 रुपये किलो
(स्रोत: आगरा किराना कलर एंड केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन)
हिंदी हैं हम: बाल साहित्य में योगदान ने नाम दिया ‘बच्चों के गांधी’, स्कूलों में आज पढ़ाई जाती हैं रचनाएं