ADA ने री-लांच किया शास्त्रीपुरम हाईट्स: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर खुली फ्लैट की बुकिंग, जानें पूरी जानकारी
आगरा में ADA ने शास्त्रीपुरम हाईट्स को री-लांच किया है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट की बुकिंग खुली है। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शनिवार से शास्त्रीपुरम हाईट्स में फ्लैट की बुकिंग शुरू हो गई। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शास्त्रीपुरम हाईट्स को री-लांच किया है। इस बार ई-नीलामी की बजाय पहले बुकिंग कराने वालों को आवंटन में वरीयता मिलेगी।
शास्त्रीपुरम हाईट्स में सात टॉवर हैं। पहले चरण में तीन टॉवर में बुकिंग खोली गई है। इसमें वन बीएचके से लेकर फोर बीएचके तक फ्लैट बेचे जाएंगे। आवंटन के बाद तत्काल एडीए आवंटियों को फ्लैट पर कब्जा देगा। एडीए की पिछली बोर्ड बैठक में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट बिक्री का निर्णय हुआ था।
यह भी पढ़ेंः- मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला
फ्लैट बुकिंग के लिए 560 रुपये में रजिस्ट्रेशन होगा। जयपुर हाउस स्थित यूनियन बैंक में रजिस्ट्रेशन फीस जमा होगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की संजय प्लेस, सदर बाजार, शाहगंज और कारगिल पेट्रोल पंप स्थित शाखा में भी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराई जा सकती है। पंजीकरण के बाद बुकिंग फार्म सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एडीए दफ्तर में जमा होंगे।
सीसीटीवी कैमरों से लेकर क्लब हाउस तक
एडीए की शास्त्रीपुरम हाईट्स योजना में आवंटियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली व जयपुर हाइवे से सीधी कनेक्टिविटी के साथ 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुविधा, क्लब हाउस, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, प्ले जोन, कॉन्फ्रेंस हॉल, जिम, क्लब हाउस, बेसमेंट पार्किंग, एम्फीथियेटर सुविधाएं होंगी।
यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र
ये होगी फ्लैट कीमत
- वन बीएचके: 13.88 लाख रुपये
- टू बीएचके: 33.67 लाख रुपये
- थ्री बीएचके: 39.98 लाख रुपये
- फोर बीएचके: 59.18 लाख रुपये
ये हैं हेल्पलाइन नंबर
- संपत्ति के लिए: 7599329108
- ई-ऑक्शन: 0562-2813374
- तकनीकी सहायता: 9574524058 व 7016716557
यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग
जो पहले आएगा उसे फायदा
बुकिंग शुरू हो गई है। जो पहले बुकिंग कराएगा उसे आवंटन होगा। एडीए की योजना में घर खरीदने के लिए सुनहरा मौका है। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। -चर्चित गौड़, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण