फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 07 September 2021 

पंजाब की बड़ी खबरें: रिटायर पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, सिद्धू के सलाहकार ने सरकार पर साधा निशाना 

Tue, 07 Sep 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 04:55 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सचिवालय और वित्त आयुक्त सचिवालय में कार्यरत व्यक्तिगत स्टाफ के विशेष वेतन को दोगुना करने का फैसला किया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर और पंजाब सिविल सचिवालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन) को जारी पत्र में कहा गया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि पर्सनल स्टाफ के मौजूदा विशेष वेतन को दोगुना कर दिया जाए।

विज्ञापन
Punjab Top News 07 September 2021 
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादास्पद टिप्पणियां करने वाले प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली से पार्टी को छुटकारा मिले अभी कुछ ही समय बीता है कि सिद्धू के एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने अब कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाने पर लेकर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


मोहाली: घरेलू विवाद में रिटायर सब इंस्पेक्टर ने फर्श पर पटका पत्नी का सिर, मौत के बाद शव के पास ही बैठा रहा

चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर को कई बार फर्श पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या करने के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं बल्कि अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

 
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व: अमृतसर में निकाला नगर कीर्तन, एसजीपीसी प्रधान ने संगत को दी बधाई
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर मंगलवार सुबह अमृतसर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में फूलों की खूबसूरत सजावट की गई। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलो सजाए गए।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति: अब सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग का कांग्रेस पर हमला, पार्टी पर लगाया धर्म का कार्ड खेलने का आरोप
विवादास्पद टिप्पणियां करने वाले प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली से पार्टी को छुटकारा मिले अभी कुछ ही समय बीता है कि सिद्धू के एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने अब कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाने पर लेकर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: चौकीदारों का विशेष भत्ता हुआ दोगुना, सचिवालय कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर
पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सचिवालय और वित्त आयुक्त सचिवालय में कार्यरत व्यक्तिगत स्टाफ के विशेष वेतन को दोगुना करने का फैसला किया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर और पंजाब सिविल सचिवालय के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन) को जारी पत्र में कहा गया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि पर्सनल स्टाफ के मौजूदा विशेष वेतन को दोगुना कर दिया जाए। पढ़ें विस्तृत खबर...


आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: जांच में शामिल हुए युवराज सिंह, हरियाणा पुलिस को मोबाइल सौंपा
दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज एफआईआर मामले में हरियाणा पुलिस ने बताया कि युवराज सिंह जांच में शामिल हो चुके हैं। जिस मोबाइल या आईपैड से यह बातचीत हुई थी वह भी उपलब्ध करवा दिया गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed