{"_id":"6b010dd1ecc403114602fdec","slug":"bjp-finalizes-up-election-strategy-plans-social-media-influencers-to-build-support-across-constituencies-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हर बूथ पर बाइकर्स, 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और साइकिल यात्रा; भाजपा का तीसरी बार जीत के लिए है ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हर बूथ पर बाइकर्स, 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और साइकिल यात्रा; भाजपा का तीसरी बार जीत के लिए है ये प्लान
सार
यूपी में फतेह करने के लिए भाजपा ने अहम योजना बनाई है। भाजपा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सहारे पक्ष में माहौल बनाएगी। यूपी में रुठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने की भी मुहिम शुरू होगी। शाह हफ्ते में दो दिन यूपी में रह कर चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
bjp up election
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
श्रीकृष्ण नगरी में चिंतन, इसके बाद दिल्ली में चले बैठकों के दौर के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी की योजना नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिसंबर के पहले पखवारे तक मना कर सक्रिय करने और विधानसभा वार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सहारे पक्ष में माहौल बनाने की है।
रणनीति में चूक की गुंजाइश दूर करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत से हर हफ्ते उत्तर प्रदेश में रहकर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की योजना की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
रणनीति में चूक की गुंजाइश दूर करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत से हर हफ्ते उत्तर प्रदेश में रहकर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की योजना की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मथुरा चिंतन बैठक में कई स्तर खासतौर पर कार्यकर्ताओं में आई निराशा और नाराजगी समेत कई चुनौतियों का खाका तैयार किया गया था। बाद में बैठक से निकले निष्कर्ष पर पहले गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद बुधवार देर रात पीएम आवास पर मैराथन बैठक हुई।
विज्ञापन
इस बैठक में मथुरा चिंतन बैठक से मिले फीडबैक के आधार पर बूथ स्तर पर प्रबंधन ठीक करने, नाराज कार्यकर्ताओं-नेताओं को मनाने, विधानसभा वार जातीय समीकरण को साधने की रूपरेखा तैयार हुई।
