Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Explainer: Why are foreign investors buying aggressively? Total investment in Nov reached record ₹1.22L crore

एक्सप्लेनर: विदेशी निवेशक क्यों कर रहे आक्रामक खरीदारी? नवंबर में कुल निवेश रिकॉर्ड ₹1.22 लाख करोड़ तक पहुंचा

Sat, 21 Nov 2026 06:15 AM IST
पवन पांडेय बोनस डेस्क
बोनस डेस्क Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Nov 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
सार
विदेशी निवेशकों ने नवंबर में भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड वापसी करते हुए 20 नवंबर तक 1.22 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। भू-राजनीतिक तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये में मजबूती और आकर्षक शेयर मूल्यांकन ने निवेश बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
loader
Explainer: Why are foreign investors buying aggressively? Total investment in Nov reached record ₹1.22L crore
विदेशी निवेशक क्यों कर रहे आक्रामक खरीदारी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में जोरदार वापसी की है। नवंबर में अब तक उनका कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर 1.22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो किसी एक महीने में आया अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब एआई से जुड़े शेयरों में वैश्विक स्तर पर बिकवाली हो रही है, कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं और लार्ज-कैप कंपनियों के शेयर आकर्षक मूल्यांकन पर मिल रहे हैं।


ये भी पढ़ें: टाटा समूह में खींचतान बरकरार: नोएल टाटा ने मांगी बोर्ड बैठक की रिकॉर्डिंग, वेणु श्रीनिवासन पर उठाए सवाल


क्या कहते हैं आंकड़े?
एसएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, यह भारी निवेश तब आया है जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्तूबर में 34,843 करोड़ रुपये और सितंबर में 35,861 करोड़ रुपये की निकासी की थी। आंकड़ों के मुताबिक, 2 से 20 नवंबर के बीच एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 1.22 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

तेज खरीदारी की वजह क्या?
यह खरीदारी भू-राजनीतिक तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक धारणा में सुधार के साथ हुई है, जिससे भारत के आयात बिल, चालू खाता घाटे और महंगाई को लेकर चिंताएं कम करने में मदद मिली है। इस बीच, वैश्विक एआई और सेमीकंडक्टर शेयरों में आई गिरावट ने भी कुछ विदेशी फंडों को मुनाफावसूली करने और भारत जैसे बाजारों में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया है।
  • विदेशी पूंजी की यह वापसी भारतीय शेयरों से बड़ी मात्रा में हुई निकासी के बाद आई है। जेफरीज के अनुसार, सितंबर 2024 से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कुल 61 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी दर्ज की थी। हालांकि, अक्तूबर के मध्य से विदेशी फंड शुद्ध खरीदार बने हुए हैं।

विदेशी प्रवाह को बढ़ाने वाले कारक
  • वैश्विक स्तर पर एआई ट्रेड का कमजोर होना और भारत की ओर फंडों का सेक्टोरल रोटेशन।
  • दूसरी तिमाही के नतीजों में दिखी शानदार आय वृद्धि।
  • निफ्टी 50 की आय में 27% की वृद्धि हुई।
  • विशेष रूप से लार्जकैप शेयरों में उचित वैल्यूएशन।
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती।
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट।

विदेशी निवेशक कहां कर रहे हैं निवेश?
नवंबर के पहले पखवाड़े में विदेशी खरीदारी का सबसे बड़ा हिस्सा वित्तीय सेवाओं ने आकर्षित किया। एफपीआई ने 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच इस सेक्टर में 43,102 करोड़ रुपये का निवेश किया। टेली कम्युनिकेशंस को 7,570 करोड़ रुपये, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स को 7,551 करोड़ रुपये तथा कंज्यूमर सर्विसेज को 6,519 करोड़ रुपये मिले। सूचना प्रौद्योगिकी ने 5,080 करोड़ रुपये आकर्षित किए। सभी सेक्टरों में कुल शुद्ध इक्विटी निवेश 84,291 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें: 250 करोड़ के अनुदान पर टाटा ट्रस्ट की मुहर: अगले हफ्ते बोर्ड की अहम बैठक; अब आगे क्या होगा?

क्या विदेशी निवेशकों की खरीदारी टिकाऊ है?
हालांकि, विदेशी पूंजी की वापसी एक सकारात्मक घटनाक्रम है, लेकिन यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि खरीदारी इसी रफ्तार से जारी रहेगी। हाल की कुछ खरीदारी घरेलू शेयरों में सुधार के बाद बेहतर धारणा और आकर्षक वैल्यूएशन से प्रेरित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed