फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu advisor Pyare Lal Garg targets on Punjab congress

राजनीति: अब सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग का कांग्रेस पर हमला, पार्टी पर लगाया धर्म का कार्ड खेलने का आरोप

Tue, 07 Sep 2021 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 01:40 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में सब सही नहीं है। यह बात कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कुछ दिन पहले ही कही थी। इसकी वजह पार्टी नेताओं के बीच नए-नए मतभेदों का पनपना है। अब नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी पर धार्मिक कार्ड खेलने का आरोप लगाया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विवादित टिप्पणी मामले की वजह से सिद्धू के एक अन्य सलाहकार मालविंदर सिंह माली को इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu advisor Pyare Lal Garg targets on Punjab congress
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

विवादास्पद टिप्पणियां करने वाले प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली से पार्टी को छुटकारा मिले अभी कुछ ही समय बीता है कि सिद्धू के एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने अब कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को निशाने पर लेकर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


गर्ग ने पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने संविधान की आड़ लेकर धर्म का कार्ड खेला है। सोशल मीडिया पर गर्ग ने कहा है कि पंजाब सरकार के जरिए कांग्रेस ने एक दिन के विशेष सत्र को लेकर विधायकों को व्हिप भी जारी किया, जो न सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि ऐसा करके संविधान के जरिए धार्मिक कट्टरवाद को बढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन

 
गर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी करके उनकी धार्मिक आजादी छीन ली। कांग्रेस खुद को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती रही है लेकिन विधानसभा सत्र बुलाने की सांविधानिक मजबूरी की आड़ में पार्टी ने धर्म का कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने धर्म की आजादी के लिए ही कुर्बानी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि भारत के संविधान में धार्मिक विचारों की आजादी की बात कही गई है लेकिन कांग्रेस ने जैसा किया है, वही अगर आरएसएस करेगी तो उन्हें भी गलत नहीं ठहराया जा सकेगा। इसके साथ ही सिद्धू के सलाहकार ने अपनी राय रखी कि विधानसभा को धर्म के मामलों से दूर रहना चाहिए। कैप्टन सरकार को अगर ऐसे मामले में विशेष आयोजन करना भी था तो कम से कम विधायकों के लिए व्हिप जारी नहीं किया जाना चाहिए था।

कैप्टन पर पहले भी दिया था विवादित बयान
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गर्ग ने कैप्टन द्वारा पाकिस्तान की आलोचना को गलत ठहराते हुए कहा था कि इससे पंजाब को नुकसान उठाना पड़ सकता है। गर्ग ने यह भी आरोप लगाया था कि कैप्टन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिले हुए हैं। गर्ग के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था लेकिन न तो गर्ग और न ही सिद्धू ने इस मामले में कोई स्पष्टीकरण जारी करना जरूरी समझा।

हाईकमान के दबाव में हो चुकी पहले सलाहकार की छुट्टी
ताजा प्रकरण से पहले, नवजोत सिद्धू को अपने एक अन्य सलाहकार मालविंदर माली को कांग्रेस हाईकमान के भारी दबाव के चलते हटाना पड़ा था। माली भी गर्ग की भांति सोशल मीडिया पर विवादास्पद टिप्पणियों के कारण कांग्रेस के निशाने पर आ गए थे। दरअसल, माली ने पहले तो कश्मीर को अलग देश बताते हुए अपने बयान में कहा था कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। इस बयान पर कांग्रेस हाईकमान को भाजपा ने निशाने पर ले लिया और कांग्रेस के लिए जवाब देना मुश्किल हो गया था। इसके बाद माली ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का एक विवादित पोस्टर कवर फोटो के रूप में लगाया था। कांग्रेस में इसका भी भारी विरोध हुआ। आखिरकार हाईकमान के दबाव में माली ने सलाहकार का पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed