Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh aneet padda to dhurandhar Full list of Dadasaheb Phalke Awards 2026 winners

DPIFF 2026: 'धुरंधर' बनी बेस्ट फिल्म: टेलर स्विफ्ट को मिलेगा यह सम्मान, देखें पुरस्कारों की पूरी सूची

Sat, 21 Nov 2026 07:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

  • साल 2026 के लिए DPIFF का एलान हो गया है।
  • इसमें रणवीर सिंह, अनीत पड्डा, समय रैना और कमल हासन समेत कई विदेशी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
  • ये अवॉर्ड्स टेलीविजन, संगीत और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को मान्यता देता है। 

विज्ञापन
ranveer singh aneet padda to dhurandhar Full list of Dadasaheb Phalke Awards 2026 winners
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' (DPIFF) की लिस्ट सामने आई है। इसमें फिल्म  'धुरंधर' को 'बेस्ट फिल्म' का पुरस्कार मिला है। 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह को 'बेस्ट एक्टर' चुना गया है, वहीं 'सैयारा' में अपनी भूमिका के लिए अनीता पड्डा को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos

ranveer singh aneet padda to dhurandhar Full list of Dadasaheb Phalke Awards 2026 winners
समय रैना - फोटो : यूट्यूब
समय रैना और टेलर स्विफ्ट को मिलेगा अवॉर्ड
इसके अलावा कॉमेडियन समय रैना समेत कई अन्य सेलेब्स के नाम 'DPIFF' की सूची में शामिल हैं। भारतीय कॉमेडियन को 'कॉमेडियन ऑफ द ईयर' का खिताब मिला है। कई विदेशी कलाकारों को भी इस अवॉर्ड लिस्ट में जगह मिली है। इसमें पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ranveer singh aneet padda to dhurandhar Full list of Dadasaheb Phalke Awards 2026 winners
कमल हासन - फोटो : एक्स@ikamalhaasan
कमल हासन और जेम्स कैमरून का नाम शामिल 
DPIFF ने 20 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन नामों की घोषणा की। इसके साथ ही, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की अन्य हस्तियों की सूची भी जारी की गई। हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून से लेकर अभिनेता कमल हासन तक, कई जाने-माने नाम इस साल की सूची में शामिल हैं।

यहां पर कुछ सेलेब्स की सूची दी गई है, जिन्हें DPIFF में सम्मानित किया जाएगा। 

धुरंधर– सर्वश्रेष्ठ फिल्म
रणवीर सिंह- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (धुरंधर)
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- सर्वश्रेष्ठ निर्माता
आदित्य धर- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
यामी गौतम धर- आलोचकों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
अक्षय खन्ना- प्रदर्शन के लिए पहचान (धुरंधर)
अनीत पड्डा- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सैय्यारा)
सैयारा- वर्ष का गीत
रितेश देशमुख- हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
समय रैना– कॉमेडियन ऑफ द ईयर
कमल हासन– फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
कंतारा: चैप्टर 1- समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ऋषभ शेट्टी- समीक्षकों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
इलैयाराजा- संगीत में उत्कृष्ट योगदान
स्मृति ईरानी– अभिनय के लिए सम्मान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)

आर्यन खान– बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सरीज ऑफ द ईयर
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पाताल लोक)
शेफाली शाह- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दिल्ली क्राइम 3)

टेलर स्विफ्ट– इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून– वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
अवतार: फायर एंड ऐश- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म
विज्ञापन

'DPIFF' के बारे में जानकारी
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। जबकि दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF) एक निजी संस्था की तरफ से आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed