फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Celebrations of Shri Guru Granth Sahib Ji 1st Parkash Parv in Shri Harmandir Sahib of Amritsar 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व: अमृतसर में निकाला नगर कीर्तन, एसजीपीसी प्रधान ने संगत को दी बधाई

Tue, 07 Sep 2021 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 11:43 AM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने इस अवसर पर देश-विदेश की संगत को बधाई दी है।

विज्ञापन
Celebrations of Shri Guru Granth Sahib Ji 1st Parkash Parv in Shri Harmandir Sahib of Amritsar 
अमृतसर में नगर कीर्तन में पहुंची संगत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर मंगलवार सुबह अमृतसर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस पावन अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में फूलों की खूबसूरत सजावट की गई। साथ ही श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलो सजाए गए। गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान सिख परंपराओं को दर्शाता युवाओं का गतका मुकाबला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने इस अवसर पर देश-विदेश की संगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पांचवे पातशाह श्री गुरु अंगद देव जी ने 1604 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपादन करके मानवता को पावन ग्रंथ बख्शीश किया। जिसकी मूल्यवान शिक्षा मानव जीवन को रोशनी देने वाली है। 
विज्ञापन



श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से सचखंड श्री हरमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन सजाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में दीवान सजाए गए। शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed