Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sonia Gandhi ancestral home become museum Sikh businessman Sukhdev Singh Kang plans

सोनिया गांधी का पैतृक घर बनेगा संग्रहालय: सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग की प्लानिंग, 2020 में खरीदा था मकान

Sat, 21 Nov 2026 08:17 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 21 Nov 2026 08:17 AM IST
सार

भारतीय मूल के सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने कोरोना के दाैरान 2020 में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इटली स्थित पैतृक घर को खरीदा था। अब सोनिया गांधी की किताब के बाद लोगों में उनके जीवन के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में कंग सोनिया गांधी के घर को म्यूजियम में तब्दील करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sonia Gandhi ancestral home become museum Sikh businessman Sukhdev Singh Kang plans
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के इटली स्थित पैतृक घर को संग्रहालय में बदला जाएगा। भारतीय मूल के सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने यह योजना बनाई है। उन्होंने वर्ष 2020 में इस छह कमरों वाले मकान को खरीदा था।
विज्ञापन


कंग ने शुक्रवार को अमृतसर में बताया कि उन्होंने यह मकान माइनो परिवार से खरीदा था। कई लोगों ने उन्हें इसे किराए पर देने या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। हालांकि, कंग का उद्देश्य इस घर को सोनिया गांधी के शुरुआती जीवन और पारिवारिक इतिहास की यादों के रूप में संरक्षित करना है। हाल ही में सोनिया गांधी की किताब बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव का विमोचन हुआ था। इसके बाद उनके शुरुआती जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। 
विज्ञापन


कंग के मुताबिक, ऐसे में इस घर को संग्रहालय के रूप में विकसित करने का यह उपयुक्त समय है। उन्होंने इसके लिए जरूरी प्रशासनिक अनुमतियां भी हासिल कर ली हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2020 में मकान खरीदने के बाद से इसकी मूल बनावट और पुरानी चीजों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार से मुलाकात की इच्छा
सुखदेव सिंह कंग सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करना चाहते हैं। वह गांधी परिवार से बातचीत कर जानना चाहते हैं कि संग्रहालय में कौन-सी निजी वस्तुएं और यादें प्रदर्शित की जा सकती हैं। कंग चाहते हैं कि भारत और दूसरे देशों से आने वाले पर्यटक इस घर में सोनिया गांधी के बचपन की झलक देख सकें। उनका परिवार गांधी परिवार का स्वागत करने और घर की चाबियां सौंपने के लिए भी तैयार है।


मकान का रखरखाव और खर्च
स्थानीय स्तर पर यह मकान इंडियन हाउस के नाम से जाना जाता है। कंग ने घर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया है, जिस पर इसे सोनिया गांधी का जन्मस्थान बताया गया है। वह मकान के रखरखाव के लिए हर महीने देखभाल करने वाले को करीब 100 यूरो देते हैं। इसके अलावा, सालाना लगभग 1000 यूरो संपत्ति कर भी चुकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed